Bigg Boss 16: सलमान खान के बिग बॉस के सीजन 16 में इस बार भोजपुरी सिंगर निशा पांडे करेंगी एंट्री!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 09:03 PM IST

Bhojpuri Singer Nisha Pandey: टेलीविजन का सबसे चर्चित शो बिग बॉस के 16 वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। इस बार बिग बॉस में भोजपुरी की मशहूर सिंगर निशा पांडे की एंट्री होने वाली है। शो में निशा पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगी।

Bigg Boss 16: सलमान खान के बिग बॉस के सीजन 16 में इस बार भोजपुरी सिंगर निशा पांडे करेंगी एंट्री!
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Singer Nisha Pandey In Bigg Boss 16: बिग बॉस टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित रिएलिटी शो है। इसे लेकर दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। दर्शकों द्वारा इसका हर सीजन खूब पसंद किया जाता है। इस बार बिग बॉस का 16 वां सीजन शुरू होने वाला है, जिसके होस्ट हमेशा की तरह बॉलीवुड के सलमान खान होंगे। हाल ही में शो प्रोमो भी रिलीज किया गया था। प्रोमो को देख कहा जा सकता है कि इस बार भी बिग बॉस काफी मजेदार और दिलचस्प होने वाला है। इस बार भी बिग बॉस में 12 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। इसमें भोजपुरी की निशा पांडे का भी नाम शामिल है। निशा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं।   

बिग बॉस में धमाल मचाएंगी निशा पांडे

निशा पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों से खूब धमाल मचाती हैं। लेकिन जल्द ही वह बिग बॉस16 में धमाल मचाएंगी। इस शो में निशा को एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए देखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार निशा पांडे की एंट्री लगभग शो में कंफर्म हो चुकी है। खबरों की माने तो निशा ने वर्चुअली शो के सारे राउंड क्लियर कर दिए हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट की लिस्ट में निशा के नाम की घोषणा होना बाकी है।

इस गाने से चर्चा में आई थी निशा पांडे

जैसा कि बिग बॉस चर्चित और विवादित शो में एक है। इसलिए इस शो में ऐसे कंटेस्टेंट की एंट्री होती है जोकि किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा या विवाद में रहे हों। निशा पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। वह भोजपुरी के कई हिट गाने गा चुकी हैं। लेकिन एक गाने को लेकर निशा खूब चर्चा में रही। निशा ने अखिलेश यादव के लिए एक गाना गया था, जिसका नाम है ‘यूपी में अखिलेश जी का झंडा जब लहराया’।

कई भोजपुरी सितारे बिग बॉस शो का बन चुके हैं हिस्सा

बिग बॉस 16 में निशा पांडे की एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी भोजपुरी सेलिब्रिटी की एंट्री बिग बॉस में हो रही है। इससे पहले भोजपुरी के कई जाने-माने सेलेब्स इस शो का हिस्सा रह चुके हैं। भोजपुरी की मोनालिसा, दिनेश लाल यादव, श्वेता तिवारी, खेसारी लाल यादव, संभावना सेठ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे भोजपुरी कलाकार बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। श्वेता तिवारी ने तो बिग बॉस 4 की ट्रॉफी भी जीती थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!