Namrata Malla New Songs with Kheari lal and Pawan Singh: नम्रता मल्ला भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस हैं। लेकिन इसी के साथ ही वह बेहतरीन डांसर भी हैं। नम्रता अपने बेली डांस को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। नम्रता ने सिर्फ भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में भी आइटम नंबर कर चुकी हैं। हाल ही में नम्रता खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ अलग-अलग आइटम नंबर में नजर आईं। दोनों ही स्टार्स के साथ रिलीज हुए गानों ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। लेकिन किसके साथ नम्रता की जोड़ी हिट रही आइये जानते हैं।
नम्रता मल्ला और पवन सिंह का ‘लाल घाघरा’
वैसे तो पवन सिंह के नए-नए गाने हमेशा ही रिलीज होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में नम्रता के साथ रिलीज हुआ उनका गाना ‘लाल घाघरा’ का जादू अब तक फैंस पर चढ़ा हुआ है। यह गाना 14 सितंबर 2022 को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को महज हफ्तेभर में 28 मिलियन से अधिक व्यूज मिले। व्यूज देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं लोगों द्वारा यह गाना कितना पसंद किया जा रहा है। गाने में नम्रता के डांस और पवन सिंह की आवाज ने धमाका कर दिया।
पवन सिंह नम्रता मल्ला के 'लाल घाघरा' सॉन्ग का वीडियो-
खेसारी लाल की पारो बनीं नम्रता मल्ला
नम्रता मल्ला हाल ही में भोजपुरी के ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल के साथ सॉन्ग ‘पारो’ में नजर आई। यह गाना 2 सितंबर 2022 को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने के साथ नम्रता और खेसारी लाल की जोड़ी ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। लेकिन गाना उतना कमाल नहीं दिखा पाया, जितका की खेसारी को इससे उम्मीद थी। लगभग 20 दिनों में गाने को यूट्यूब पर 9,164,149 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) ही मिल पाए हैं। जोकि पवन सिंह के गाने लाल घाघरा के व्यूज से बहुत ही कम है।
खेसारी लाल नम्रता मल्ला के 'पारो' सॉन्ग का वीडियो-
बात दें कि इससे पहले नम्रता मल्ला खेसारी लाल के साथ सॉन्ग ‘दो घूंट’ में नजर आई थी। जोकि खूब पसंद किया गया। इस गाने के बाद नम्रता की पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा हुआ। लेकिन व्यूज के अनुसार इस बार नम्रता की जोड़ी खेसारी लाल के बजाय पवन सिंह के साथ हिट हो गई। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह का गाना लाल घाघरा खेसारी लाल के पारो पर इस बार भारी पड़ गया।

