Arvind Akela Kallu: किसिंग सीन के लिए पापा से परमिशन लेते हैं ये भोजपुरी एक्टर, पिता को मानते हैं आदर्श

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 08:24 AM IST

Arvind Akela Kallu Kissing Scene: अरविंद अकेला कल्लू कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने इमोशनल, एक्शन, ड्रामा और पारिवारिक से लेकर रोमांटिक फिल्मों में काम किया। लेकिन एक्टर किसी भी फिल्म में अपने पापा के परमिशन के बिना किसिंग सीन नहीं देते हैं। जानते हैं इसकी वजह।

Arvind Akela Kallu: किसिंग सीन के लिए पापा से परमिशन लेते हैं ये भोजपुरी एक्टर, पिता को मानते हैं आदर्श
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actor Arvind Akela Kallu: अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्हें फैंस के बीच कल्लू नाम से भी जाना जाता है। कल्लू अपनी फिल्मों और गानों के लिए मशहूर हैं। लोग उनकी सिंगिंग के साथ ही एक्टिंग के भी दीवाने हैं। कल्लू ने बेहद उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और खास पहचान हासिल की। आज अरविंद अकेला कल्लू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कल्लू भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में राज करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आदर्श और माता-पिता के प्रति सम्मान को बनाए रखा। जोकि एक एक्टर के लिए बहुत बड़ी बात है। कल्लू की लाइफ से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प किस्से हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

8 साल की उम्र में कल्लू ने शुरू की सिंगिंग

अरविंद अकेला कल्लू ने महज आठ साल की छोटी सी उम्र में ही सिंगिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता चुनमन चौबे भी लोकगायक रह चुके हैं। कल्लू अपने पिता के साथ ही शुरुआत में गांव में छोटे-छोटे शो किया करते थे। इसके बाद उनकी दिलचस्पी सिंगिंग में बढ़ी और इसी क्षेत्र में उन्होंने नाम कमाया। 2004 में कल्लू का पहला गाना ‘छोलिया के हुक राजा जी' रिलीज हुआ। इस गाने से कल्लू रातों रात स्टार बन गए। तब से लेकर आज तक कल्लू अपने गानों को लेकर छाए रहते हैं।

सिंगिंग के बाद फिल्मों में दिखें कल्लू

सिंगिंग में सफलता हासिल करने के बाद 2016 में कल्लू ने एक्टिंग में भी किस्मत आजमाया। 2016 में उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार सजना’ रिलीज हुई। लोग पहले ही उनकी आवाज के दीवाने थे लेकिन इस फिल्म के बाद तो सभी उनके एक्टिंग के भी कायल हो गए।

किसिंग सीन के लिए लेते हैं पापा से परमिशन

अरविंद अकेला कल्लू ने 2016 में भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आए। वह एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी से लेकर पारिवारिक और रोमांटिक सभी तरह की फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन आज भी एक्टर अपने पिता की इजाजत के बिना फिल्मों में किसिंग सीन नहीं देते हैं। कल्लू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो किसिंग सीन देने में झिझकते नहीं हैं। लेकिन वो अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं। इसलिए कल्लू फिल्मों में रोल के लिए क्रिएटर्स से पहले ही कह देते हैं कि उनके पापा उन्हें बताएंगे तभी वो सब कुछ करेंगे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!