खेसारी लाल यादव की 'वाइफ' ने कर दी बोलबम साड़ी की डिमांड, सावन में धूम मचा रहा है गाना- 'बोलबम के साड़ी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 03:11 PM IST

Bhojpuri Sawan Bolbam Song: सावन में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना ‘बोलबम के साड़ी’ यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में खेसारी के साथ मेघाश्री की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने के साथ ही इसमें खेसारी और मेघाश्री की जोड़ी को भी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव की 'वाइफ' ने कर दी बोलबम साड़ी की डिमांड, सावन में धूम मचा रहा है गाना- 'बोलबम के साड़ी'
Photo Credit: YouTube

Khesari lal Yadav Sawan Song Bolbam Ke Saree: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के हिट मशीन खेसारी लाल यादव का हर गाना हिट और ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होता है। रिलीज होते हैं उनके गाने यूट्यूब पर धमाल मचाने लगते हैं। अपनी दमदार गायकी से चर्चा में रहने वाले खेसारी लाल यादव के गाने यूपी,बिहार और झारखंड से लेकर देशभर में खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं सावन के मौके पर तो खेसारी लाल एक के बाद एक भगवान शिव को समर्पित खूब गाने रिलीज कर रहे हैं। 

खेसारी लाल यादव के कांवर, बोल बम, सावन और भोलेनाथ पर खूब गाने रिलीज हुए। अब खेसारी का नया सावन बोलबम गीत इन दिनों चर्चा में बना हुआ है जिसका नाम है ‘बोलबम के साड़ी’। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने में खेसारी लाल की जोड़ी मेधाश्री के साथ देखने को मिल रही है।

मेघाश्री ने खेसारी से मांगी बोलबम की सारी
बोलबम के साड़ी गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि, रास्ते पर कावड़िए बोलबम यात्रा के लिए जाते नजर आते हैं। जिसे देख खेसारी अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी मेघाश्री से कहते हैं कि बोलबम चलना है और वो इसकी तैयारी शुरू कर दे। इसके बाद मेघाश्री खेसारी से कहती है उन्हें ऐसी साड़ी चाहिए, जिसपर बोलबम लिखा हो। खेसारी के इस भोजपुरी गाने में हिंदी सॉन्ग ‘मेरे महबूब मेरे सनम शुक्रिया मेहरबानी करम’ की धुन भी सुनने को मिलती है। बोलबम के साड़ी गाने में खेसारी और मेघाश्री के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यही कारण है कि रिलीज होने के बाद इस गाने को दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यूट्यूब पर छाया खेसारी का बोलबम के साड़ी गाना
बोलबम के साड़ी गाने को AR म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को खेसारी और मेघाश्री पर फिल्माया गया है। दोनों गाने में पति-पत्नी के रूप में नजर आ रहे हैं। ‘बोलबम के साड़ी’ गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।

गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। पवन पाल इसके डायरेक्टर हैं। यूट्यूब पर इस गाने को 19 जुलाई को रिलीज किया गया था और अब तक इसे 62,931 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!