Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का गाना देवघर में दर्द चंद दिनों में हुआ हिट, बनाए रिकार्ड तोड़ व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 01:36 PM IST

Khesari Lal Yadav Sawan Song: सावन शुरू होने के ठीक पहले ही खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी सावन गाना रिलीज हो चुका है, जो इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने का नाम है ‘देवघर में दर्द’।

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का गाना देवघर में दर्द चंद दिनों में हुआ हिट, बनाए रिकार्ड तोड़ व्यूज
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Yadav Sawan Devghar Me Dard Song: भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने-माने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग और आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वैसे तो आए दिन खेसारी लाल के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं। लेकिन इन दिनों उनका एक सावन गीत खूब छाया हुआ है। बता दें कि, इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो रही है। लेकिन सावन शुरू होने से पहले ही खेसारी अपने इस गाने को लेकर चर्चा में बने हुए है। गाने का नाम है ‘देवघर में दर्द’। भोलेनाथ के भक्त इस गाने पर खूब झूम रहे हैं। यही कारण है कि गाना रिलीज होने के बाद से ही जमकर वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव के गानों को लेकर फैंस के बीच वैसे भी खूब क्रेज मिलता है। वह फिल्मी गानों के साथ ही भक्ति गीत के लिए भी मशहूर है। छठ, नवरात्र, होली, दीवाली जैसे कई पर्व-त्योहार खेसारी लाल के गानों के बिना तो अधूरे ही होते हैं। ऐसे में शिवजी के प्रिय और पावन माह सावन के मौके पर खेसारी लाल के गाने रिलीज न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है।  

कावंड लेकर निकल पड़े हैं खेसारी

सावन गीत ‘देवघर में दर्द’ में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव कांवड़ लेकर निकल चुके हैं। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस मेघाश्री को भी देखा जा सकता है। गाने के वीडियो में मेघाश्री और खेसारी कांवड़ लेकर जाते नजर आ रहे हैं। मेघाश्री खेसारी से कहती है कि वो काफी थक चुकी है और रास्ते में आराम करने के लिए रुकना चाहती है। लेकिन खेसारी रुकने के लिए तैयार नहीं होते। ‘देवघर में दर्द’ गाने में दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब भा रही है। यूट्यूब पर हाल ही में यह गाना रिलीज हुआ और कुछ समय में ही हिट हो गया।

यहां देखिए गाना 'देवघर में दर्द' वीडियो

खेसारी लाल का सावन सॉन्ग ‘देवघर में दर्द’

देवघर में दर्द गाना 4 जुलाई 2022 को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और संगीत दिया है आर्य शर्मा ने। गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर गाने को 831,884 व्यूज (खबर बनाने तक) मिल चुक हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!