Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा जगत में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। काजल की खूब फैन फॉलोइंग हैं, जो उनकी अदाओं के कायल हैं। काजल इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बना चुकी है। इंटरनेट पर आए दिन काजल की तस्वीरें वायरल होती रहती है, जिसमें उनका शानदार लुक देखने को मिलता है। काजल अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। दर्शकों के बीच काजल को सेल्फी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। जानते हैं काजल राघवानी को कैसे मिला ये नाम।
सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर हैं काजल राघवानी
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी फैंस के बीच सेल्फी क्वीन के नाम से खूब मशहूर हैं। दरअसल काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर काजल की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। वैसे तो काजल हर तरह की और हर लुक में तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन वह सेल्फी लेते हुए सबसे ज्यादा तस्वीरें शेयर करती हैं। काजल का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी सेल्फी से भरा पड़ा है। यही कारण है कि उन्हें सेल्फी क्वीन कहा जाता है।
पाउट बनाती हैं काजल
काजल की सेल्फी के फैंस कायल हैं। परफेक्ट सेल्फी लेने में काजल का कोई मुकाबला नहीं। वह सेल्फी लेते हुए जिस तरह के एक्सप्रेशंस चेहरे पर देती है वह बेहद कमाल के होते हैं। साथ ही वह सेल्फी लेते हुए जब पाउट बनाती हैं को उन्हें देख आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
मिरर सेल्फी में भी देती है खूब पोज
काजल राघवानी मिरर के सामने भी खूब सेल्फी लेती है। फैंस के बीच काजल के मिरर सेल्फी की खूब डिमांड है। मिरर में अपने लुक के साथ टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए काजल खूब सेल्फी लेती है।
बता दें कि काजल को घूमने-फिरने की खूब शौकीन है और वह जब भी किसी नए प्लेस में जाती है तो सेल्फी जरूर क्लिक करती है। इसके साथ ही काजल किसी खास मौके पर भी सेल्फी जरूर लेती है और जिसे वह इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती हैं।

