Khesari Lal Song: खेसारी लाल का नया गीत ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ मचा रहा धमाल, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 11:07 AM IST

Bhojpuri Sawan Song: सावन में खेसारी लाल यादव के कई गाने रिलीज हुई, जिसमें एक्टर शिवजी की भक्ति में लीन दिखे। हाल ही में खेसारी का नया सावन बोलबम सॉन्ग रिलीज हुआ, जिसका नाम है ‘बेदर्दा दर्द देले बा’। इसमें खेसारी लाल यादव की जोड़ी खुशी सिंह के साथ दिख रही है।

Khesari Lal Song: खेसारी लाल का नया गीत ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ मचा रहा धमाल, देखें वीडियो
Photo Credit: YouTube

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Sawan Song: सावन का माह चल रहा है और इस माह भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के कई गाने रिलीज हुए। वैसे तो खेसारी लाल यादव के गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं और उनके गानों को लेकर फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन सावन माह में रिलीज हुए खेसारी लाल के सावन स्पेशल सॉन्ग, कावंड यात्रा गाना, बोलबम गीत ने शिवभक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाल ही में खेसारी लाल का गाना देवघर में दर्द रिलीज हुआ था। इसके बाद अब उनका एक और नया गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’ रिलीज किया गया। गाने में खेसारी की को-स्टार खुशी सिंह उन्हें देवघर यात्रा में हुई थकावट को बयां करती है। बाबा के भक्तों के बीच खेसारी का यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

बेदर्दा दर्द देले बा में दिखी खेसारी-खुशी की जोड़ी

‘बेदर्दा दर्द देले बा’ गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस खुशी सिंह नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। गाने में खेसारी लाल और खुशी सिंह कावंड़ियों के साथ देवघर यात्रा में जाते नजर आ रहे है। लेकिन खुशी सिंह को बहुत थकावट होती है और पैरों में दर्द होने लगता है। वह खेसारी लाल को देवघर यात्रा में हुई थकावट और दर्द के बारे में बताती है। लेकिन खेसारी उन्हें दर्द भूलकर बाबा की भक्ति करने को कहते हैं। खुशी सिंह गाने में कहती हैं- ‘धोवा तानी क्वांर के भर ये पिया, चढ़े के बा सुइया पहाड़ ये पिया, गावेन रोडा पैदल पवन फोड़ा पैदल, अब हमरा से चलल न जाए हो’। इसके बाद खेसारी उनसे कहते हैं- ‘बाबा का नाम ले दिमाग से काम ले. जय शिव ‘बेदारदा दर्द देले बा उहे नू दी दवी हो, बेदारदा दी दवाई हो’।

यूट्यूब छाया खेसारी का गाना ‘बेदर्दा दर्द देले बा’

खेसारी के अन्य सावन बोलबम गाने की तरह बेदर्दा दर्द देले बा को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गाना 25 जुलाई को सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया था। गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं. म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया। गाने को यूट्यूब पर अब तक 2,348,649 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

बेदर्दा दर्द देले बा के अलावा सावन माह में भोलेबाबा को समर्पित खेसारी लाल यादव के कई गाने रिलीज हुए। खेसारी लाल के ‘चूड़ी हरिहर’, ‘वरदान चाही तीन’, ‘मुस्कुराइए आप देवघर में हैं’ ,‘भोला संघे फोटो' और ‘देवघर में दर्द’ जैसे कई गाने रिलीज हुए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!