Bhojpuri Hit Jodi: रील से रियल लाइफ तक हिट है भोजपुरी में इन दोनों की जोड़ी, जाने कौन है वो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 04:57 PM IST

Amrapali Dubey and Nirahua Jodi: आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मानी जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन ऑनस्क्रीन के साथ ही दोनों ऑफस्क्रीन भी अपनी केमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कई बार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठ चुक हैं।

Bhojpuri Hit Jodi: रील से रियल लाइफ तक हिट है भोजपुरी में इन दोनों की जोड़ी, जाने कौन है वो
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Hit Jodi Amrapali Dubey and Nirahua: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की खूबसूरत व हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। निरहुआ और आम्रपाली के नाम से ही कई फिल्में हिट हो जाती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पर्दे पर दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। लेकिन दोनों अपने पर्सनल अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ खूब फोटो-वीडियो शेयर करते हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की नजदीकियों को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद भी आती है। जानते हैं आखिर क्या है आम्रपाली-निरहुआ की रील और रियल लाइफ जोड़ी की सच्चाई।

पर्दे पर हिट है निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी

निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जोड़ी है। दोनों एक दूसरे के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फैंस भी इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। माना जाता है कि जिस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली नजर आते हैं, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है। आम्रपाली और निरहुआ भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’,’बॉर्डर’,’निरहुआ चलल लंदन’,‘पटना से पाकिस्तान’ और ‘सिपाही’ जैसे 35 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

निरहुआ-आम्रपाली के रिश्ते पर उठते हैं सवाल

खबरों की माने तो, निरहुआ और आम्रपाली रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों अपने रिश्लेशन को लेकर हमेशा ही सवालों के कटघरे में रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक साथ दोनों की फोटो-वीडियो देख तरह-तरह सवाल किए जाते हैं।

क्या है निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते की सच्चाई

निरहुआ और आम्रपाली के रिश्ते पर हमेशा ही सवाल उठते हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं की। लेकिन वो एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। निरहुआ की बात करें तो वे शादीशुदा हैं और तीन बच्चों के पिता भी हैं। 2000 में निरहुआ की शादी मंशा देवी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। निरहुआ अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वहीं आम्रपाली दुबे कुंवारी हैं, उन्होंने अब तक शादी नहीं है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!