Bhojpuri Song: वैलेंटाइन्स वीक में अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा है गाना ड्रीम में एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2022, 01:44 PM IST

Akshara Singh Khesari Lal Yadav Dream Mein Entry Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना ड्रीम में एंट्री यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही इसे 75 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Song: वैलेंटाइन्स वीक में अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा है गाना ड्रीम में एंट्री

Akshara Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs भोजपुरी स्क्रीन के ऑल टाइम फेवरेट लव बर्ड अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव ने इस वैलेंटाइन वीक बवाल मचा दिया है। दोनों का मोस्ट अवेटेड गाना ड्रीम में एंट्री' सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है। वहीं, ये गाना देखते ही देखते यूट्यूब पर टॉप 20 ट्रेंड में पहुंच गया है। इस गाने में एक बार फिर से अक्षरा और खेसारी की रोमांटिक केमेस्ट्री आकर्षण का केंद्र है।

खबर लिखे जाने तक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के इस वैलेंटाइन्स वीक स्पेशल गाने को यूट्यूब पर 75 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह और खेसारी लाल ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स अजित मंडल ने लिखे हैं। म्यूजिक शुभम राज का हैं। कोरियोग्राफी स्वरुप राज मेदारा ने निकेत शिर्के और दिव्या के साथ मिलकर की है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, ' गाना ड्रीम में एंट्री आउट हो गया है। आप इसे देखें और प्यार दें।'

पानी-पानी ने तोड़े थे रिकॉर्ड
सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा, 'अक्षरा व खेसारी की करिश्माई जोड़ी की जलवा से लगता है कि यह गाना साल के शुरूआत में ही सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देने वाला है।'भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है। बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। 

साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया। इस गाने को बादशाह ने गाया था। पानी पानी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यूट्यूब पर इसे साढ़े छह करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!