Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में दो-दो हसीनाओं संग फर्माया रोमांस, Viral हो गया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 08:11 AM IST

वैलेंटाइन वी में उनका गाना रिलीज हुआ है जो हिंदी गाने ड्रीम में एंट्री का भोजपुरी वर्जन है। यह गाना इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है।

Khesari Lal Yadav ने सरसों के खेत में दो-दो हसीनाओं संग फर्माया रोमांस, Viral हो गया वीडियो

Khesari Lal Yadav Mere dream me Tera entry: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को भोजपुरी का सलमान खान कहा जाता है और इसकी वजह है उनकी लोकप्रियता और प्रशंसकों की संख्या। खेसारी लाल यादव एक्टर होने के साथ साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उनकी फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हैं, वहीं यूट्यूब पर उनके गाने मिलियन्स की संख्या में व्यूज ले जाते हैं।

आए दिन खेसारी लाल यादव का कोई ना कोई वीडियो छाया रहता है। हाल ही में वैलेंटाइन वी में उनका गाना रिलीज हुआ है जो हिंदी गाने ड्रीम में एंट्री का भोजपुरी वर्जन है। यह गाना इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है। गाने में वो सरसों के खेत में एक नहीं बल्कि दो-दो हिरोइनों के साथ रोमांस कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और साथ में लिखा है, 'मेरे ड्रीम में तेरा एंट्री'। वीडियो में खेसारी हरे रंग की शर्ट और काले पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी दो हिरोइनें में से एक जीन्स टॉप में हैं, तो वहीं दूसरी साड़ी में देखी जा सकती हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम वर्ल्ड में काफी पसंद किया जा रहा है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!