Kajal Raghwani Song: नर्स बनकर काजल राघवानी ने किया ऐसा डांस कि चंगे हो गए मरीज, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 06:41 AM IST

Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। गाने में काजल नर्स बनकर हॉस्पिटल में बोल्ड अंदाज में डांस करती नजर आ रही है। ये गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Kajal Raghwani Song: नर्स बनकर काजल राघवानी ने किया ऐसा डांस कि चंगे हो गए मरीज, देखें वीडियो
Photo Credit: YouTube

Kajal Raghwani Bhojpuri Song Kare Kajrare: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जलवा फैंस के बीच खूब छाया रहता है। काजल हमेशा ही अपने हॉट अंदाज से पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक धमाल मचाती रहती है। काजल भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वैसे तो काजल हमेशा ही अपनी फिल्म और फोटो-वीडियो को लेकर चर्चा में बनी रहती है। लेकिन इन दिनों काजल एक सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में हैं जिसका नाम है ‘कारे कजरारे’(Kare Kajrare)। गाने में काजल नर्स बनकर हॉस्पिटल में डांस करती नजर आ रही है। नर्स बनकर काजल ऐसा धमाकेदार डांस करती है कि सारे मरीज चंगे हो जाते हैं।

काजल का लुक बेहद बोल्ड

'कारे कजरारे' गाने में काजल का लुक बेहद बोल्ड है। इस गाने के वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस का बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिलता है। इसके बाद काजल स्कूल ड्रेस में नजर आती हैं और फिर काजल अस्पताल में नर्स बनकर मरीजों के साथ डांस करती नजर आती है। मरीजों के साथ काजल ऐसा डांस करती है कि सबकी तबियत ठीक हो जाती है। कारे कजरारे गाने में काजल के लुक के साथ ही उनके डांस को भी काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी वीडियो यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रही है।

यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ रहा गाना

काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘कारे कजरारे’ को डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। अब तक गाने को यूट्यूब पर 433,135 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं। बात करें ‘कारे कजरारे गाने’ की तो, इसे प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है।

यहां देखें कारे कजरारे गाने का वीडियो

खेसारी के साथ हिट है काजल की जोड़ी

वैसे तो फिल्मों में काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ हिट मानी जाती है। खेसारी और काजल की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में और गानों में काम किया है। खेसारी और काजल की जोड़ी इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन ‘कारे कजरारे’ गाने में काजल राघवानी ने अकेले हैं धमाका कर दिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!