Happy Independence Day: भोजपुरी सेलेब्स ने ऐसे मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, सोशल मीडिया पर फैंस को दी बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 05:31 PM IST

Independence Day 2022: आज देशवासियों ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। भोजपुरी स्टार्स ने भी अपने-अपने अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया और फैंस को भी सोशल मीडिया पर इस दिन की शुभकामनाएं दी।

Happy Independence Day: भोजपुरी सेलेब्स ने ऐसे मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, सोशल मीडिया पर फैंस को दी बधाई
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Celebs Celebrated Independence Day 2022: भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वन पर हर घर तिरंगा का अभियान के तहत कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी तिरंगा का फोटो लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। आम जन से लेकर भोजपुरी स्टार्स ने भी अपने-अपने अंदाज में आजादी के दिन को सेलिब्रेट किया। भोजपुरी के दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, अम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, निधि झा और यश कुमार समेत कई स्टार्स ने आजादी के अमृत महोत्सव को मनाया। भोजपुरी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर कर फैंस को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)

आजमगढ़ से नवोदित सांसद बने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाने के लिए मनोज तिवारी संग लेह पहुंचे। यहां उन्होंने जवानों के साथ समय बिताया और उन्हें खाना भी परोसा। मनोज तिवारी ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों भोजपुरी कलाकार सेना के जवानों के बीच मौजूद नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘समस्त देशवासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज इस शुभ अवसर पर हम अपने राष्ट्र को सुरक्षित, समृद्धि एवं विश्व में सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प करें। जय हिन्द ! वंदे मातरम् !

निधि झा-यश कुमार (Nidhi Jha-Yash Kumar)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजपुरी की फेवरेट और खूबसूरक जोड़ी निधि झा और यश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर की और पति-पत्नी ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं दी।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लहराते हे झंड़े की रील वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस को शुभकामनाएं दी।

हर्षिका पूनाचा (Harshika Poonacha)

साउथ और भोजपुरी एक्ट्रेस हर्षिका पूनाचा ने बैंगलुरु में तिरंगा झंडा लहराते हुए फोटो-वीडियो वीडियो शेयर की और लोगों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

रितेश पांडे (Ritesh Pandey)

भोजपुरी के बेहतरीन गायक और एक्टर रितेश पांडे ने भी इंस्टाग्राम पर स्वंतत्रता दिसव की बधाई देते हुए लिखा- 'हमारा देश भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से मुक्त हुआ था। यानी आजादी को 75 बरस पूरे हो गए हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मैं उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने भारत को आजाद कराने का सपना देखा और उस सपने को पूरा किया।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।भारत माता की जय,जय हिंद जय भारत।'

कनक पांडेय (Kanak Pandey)

भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस ने कनक पांडेय इंस्टाग्राम पर हाथ में तिरंगा लहराते हुए फोटो शेयर की और लिखा- आज हमसभी 75 वां स्वतत्रता दिवस मना रहे हैं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!