Ganeshotsav 2022: गणेशोत्सव पर सुनें खुशबू तिवारी का भजन ‘शुभ तो करो महाराज’, जरूर आएगा पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 09:59 AM IST

Ganeshotsav 2022 Bhajan: गणेश उत्सव का त्योहार देश भर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान लोग बप्पा की भक्ति भाव में डूबे रहते हैं। इस दौरान बप्पा के गीतों और भजनों की भी डिमांड काफी बढ़ जाती है।

Ganeshotsav 2022: गणेशोत्सव पर सुनें खुशबू तिवारी का भजन ‘शुभ तो करो महाराज’, जरूर आएगा पसंद
Photo Credit: YouTube

Ganeshotsav 2022 Bhajan Shubh to Karo Maharaj: गणेश उत्सव का त्योहार भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान पूरे 10 दिनों तक बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और भक्त पूजा-पाठ करते हैं। गणेश उत्सव पर घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है। कई जगह भव्य पंडाल भी बनाए जाते हैं। महाराष्ट्र के साथ ही देशभर में इस पर्व की धूमधाम देखने को मिलती है। गणेश उत्सव पर हर कोई बप्पा की भक्ति में रम जाता है। भक्त गणेशा पर आधारित गाने, गीत, भजन और वंदना के साथ उनकी भक्ति करते हैं। आप भी गणेश जी के इस भजन को गणेश चतुर्थी पर जरूर सुनें।

खुशबू तिवारी का गाना

वैसे तो भगवान गणेश पर कई भजन और गीत बनाए गए हैं जोकि गणेश उत्सव के मौके पर खूब सुने जाते हैं। लेकिन खुशबू तिवारी का सबसे हिट गणेश भजन ‘शुभ तो करो महाराज’ एक बार आप जरूर सुनें। यह भजन खुशबू तिवारी के कई गानों में सुपरहिट है। यही कारण है कि गणेश उत्सव के मौके पर यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल होता है।

शुभ तो करो महाराज

भगवान गणेश पर आधारित भजन ‘शुभ तो करो महाराज’ यशोदा के ललनवा एल्बम का है। जिसे खुशबू तिवारी ने गाया है। इसलिए बोल शांति ग्रुप ने लिखे हैं और संगीत भी शांति ग्रुप ने दिया है। गाने को वेब म्यूजिक भक्ति के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने के बोल बेहद प्यारे हैं जोकि आपका दिल जीत लेंगे। यही कारण है कि गणेशजी के कई भजनों में भक्तों द्वारा इस भजन को काफी पसंद किया जाता है। इस साल गणेश उत्सव के मौके पर आप भी शुभतो करो महाराज भजन के साथ गणेशजी की भक्ति करें।

यहां देखिए शुभ तो करो महाराज गाने का वीडियो:

खुशबू तिवारी के भजन

खुशबू तिवारी ने शुभ तो करो महाराज के अलावा गणेशजी पर कई भजन गाए हैं जोकि यूट्यूब पर खूब वायरल होते हैं। खुशबू तिवारी के गणेश उत्सव पर स्पेशल भजन और गीतों में ‘हो रिद्धि सिद्धि के दाता’, ‘बजता है देवा का डंका’,’गौरी के ललन है विनायक’ ‘सोहर’ और गणेश वंदना ‘तेरी जय हो गणेश’ जैसे कई गीत शामिल हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!