Bhojpuri Stars Personal Life: बुरी तरह फ्लॉप रही इन भोजपुरी स्टार्स की मैरिड लाइफ किसी का हुआ तलाक तो..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 07:55 PM IST

Bhojpuri Stars Personal Life Details: भोजपुरी कलाकार भले ही अपनी एक्टिंग और काबिलियत के दम पर दुनियाभर में पहचान बना चुके हैं। लेकिन इनकी निजी जिंदगी बेहद फ्लॉप रही है।

Bhojpuri Stars Personal Life: बुरी तरह फ्लॉप रही इन भोजपुरी स्टार्स की मैरिड लाइफ किसी का हुआ तलाक तो..

Bhojpuri Stars Flop in Personal Life: भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकार देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। ये स्टार्स सिंगिंग, एक्टिंग और डांसिंग को लेकर लोगों के बीच खूब पॉपुलर है। कुछ स्टार्स तो मनोरंजन क्षेत्र के साथ ही राजनीति में भी परचम लहरा रहे हैं। अपने काम से इन स्टार्स ने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई। खास बात तो यह है कि इन स्टार्स की फिल्में और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। लेकिन इन स्टार्स की मैरिड लाइफ बेहद फ्लॉप रही। हम बात कर रहे हैं मनोज तिवारी, पवन सिंह अंजना सिंह और यश कुमार जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकारों के बारे में। ये ऐसे स्टार्स जो अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री में सिंगिंग और एक्टिंग से पहचान हासिल कर चुके हैं। मनोज तिवारी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। फिल्मों के साथ मनोज तिवारी राजनीति में भी सक्रिय हैं। बात करें इनकी निजी जिंदगी के बारे में तो मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी रचाई थी। लेकिन 2012 में मनोज और रानी का तलाक हो गया। इसके बाद 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की।

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह की पर्सनल लाइफ काफी विवादित रही। उनकी पहली शादी नीलम से हुई। नीलम ने शादी के कुछ महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। इसके बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ पवन के अफेयर की चर्चा होने लगी। इस बीच पवन ने ज्योति सिंह संग दूसरी शादी रचाई। अब पवन दूसरी पत्नी ज्योति को भी तलाक दे रहे हैं। ज्योति संग तलाक की खबरों के बीच उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिंहा संग जोड़ा जा रहा है।

अंजना सिंह (Anjana Singh)

अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में हॉटकेक के नाम से भी जाना जाता है। अंजना कई हिट फिल्मों और गानों में काम कर चुकी हैं। अंजना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनकी निजी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही। उन्होंने भोजपुरी एक्टर यश कुमार के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। यश और अंजना की एक बेटी भी है। हाल ही यश कुमार ने भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा संग शादी रचा ली। हालांकि आपसी सहमति से तलाक लेने के बाद यश और अंजना अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!