Akshara Singh Mother: अक्षरा सिंह ही नहीं उनकी मां नीलिमा भी हैं बेहतरीन एक्ट्रेस, नेगेटिव रोल के लिए हैं फेमस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 06:10 PM IST

Bhojpuri Actress Akshara Singh Mother: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां नीलिमा सिंह इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जोकि फिल्मों में अपने नेगेटिव किरदार के लिए खूब मशहूर हैं।

Akshara Singh Mother: अक्षरा सिंह ही नहीं उनकी मां नीलिमा भी हैं बेहतरीन एक्ट्रेस, नेगेटिव रोल के लिए हैं फेमस
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Akshara Singh Mother Nilima Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस अक्षरा ने अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की। अक्षरा आज भोजपुरी की सफल और टॉप एक्ट्रेस हैं, जो किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन अपने परिवार में अक्षरा अकेली ऐसी नहीं हैं, जिसने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और सफलता हासिल की। अक्षरा को रूप और गुण दोनों ही उनके परिवार से मिला है। बता दें कि भोजपुरी की अक्षरा सिंह फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता-पिता भी एक्टिंग में सक्रिय हैं। अक्षरा की मां नीलिमा सिंह भी भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। नीलिमा सिंह कई फिल्में और टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं अक्षरा

अक्षरा की मां नीलिमा सिंह और पिता बिपिन सिंह दोनों ही एक्टिंग से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं अक्षरा के माता-पिता दोनों ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में काम किया है। अक्षरा को अभिनय का हुनर अपने माता-पिता से ही मिला, जिस कारण वह भोजपुरी की बेहतरीन एक्टेस बन पाई। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा अपने माता-पिता के साथ खूब फोटो वीडियो शेयर करती रहती है और रील भी बनाती है। अक्षरा ने कई इंटरव्यू में भी अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है। अक्षरा कहती है कि आप जैसे माहौल में पलते-बढ़ते हैं आप पर उसका प्रभाव पड़ता है।

बेहतरीन अभिनेत्री है नीलिमा सिंह

बात करें अक्षरा की मां नीलिमा सिंह के बारे में तो उनका नाम भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वह  भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। ज्यादातर फिल्मों और टीवी शो में उनका नेगेटिव रोल देखने को मिलता है। इन्हीं किरदार से नीलिमा को लोकप्रियता हासिल हुई। कई फिल्मों में उन्होंने खतरनाक सास की भूमिका निभाई। लेकिन स्टार भारत के शो ‘निमिकी मुखिया’ से उन्हें खास पहचान हासिल हुई। इसमें भी डेंजर सास की एक्टिंग में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। नीलिमा ने अपने नेगेटिव रोल से ही लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की। एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के मामले भी नीलिमा किसी से कम नहीं हैं। यही कारण है कि लोग अक्षरा को उनकी मां की परछाई करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!