खूबसूरती और ग्लैमर से भोजपुरी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, देखें फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 05:59 PM IST

Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों और गानों से पहचान हासिल करने वाले पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह बेहद खूबसूरत हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर ज्योति की ग्लैमरस और स्टाइलिश फोटोज वायरल होती रहती हैं। बता दें कि पवन पत्नी ज्योति से तलाक ले रहे हैं।

खूबसूरती और ग्लैमर से भोजपुरी एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, देखें फोटो
Photo Credit: Instagram

Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh Beautiful Photos: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार पवन सिंह इतने मशहूर हैं आज कि किसी पहचान के मोहताज नहीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। प्रोफेशनल करियर में तो पवन सिंह हिट हैं। लेकिन पवन की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा का कारण बनी रहती है। फिलहाल पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने की खबर को लेकर सुर्खियों में है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने के सुपरस्टार पवन सिंह ने ज्योति से तलाक के लिए बिहार के आरा कोर्ट में अर्जी भी दे दी है, जिसपर 26 मई को सुनवाई होनी है। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति को लेकर लोगों का कहना है कि वह बेहद खूबसूरत हैं और अपने लुक से भोजपुरी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति यूपी के बलिया जिले की रहने वाली है। पवन और ज्योति की शादी 2018 में हुई। ज्योति भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई नहीं है। लेकिन अपनी खूबसूरती और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर वह सेलिब्रेटी की तरह खूब लाइमलाइट में बनी रहती है। बता दें कि ज्योति ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं ज्योति

ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत फोटो वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर आए दिन ज्योति के नए-नए और स्टाइलिश लुक देखने को मिलते हैं। ज्योति की खबसूरत और बोल्ड तस्वीरें देख यह कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी बला की खूबसूरत हैं।

ज्योति को तलाक क्यों दे रहे पवन

लोगों के मन में यह सवाल है आखिर इतनी खूबसूरत पत्नी को पवन तलाक क्यों दे रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, पवन और ज्योति बीते कुछ समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच अनबन के बाद ज्योति फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं। इतना ही नहीं ज्योति ने पवन सिंह पर मारपीट करने और दो बार गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया। ज्योति से पहले पवन की शादी नीलम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पवन ने ज्योति सिंह से शादी रचाई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!