Patar Patar Pan Ke Danti Song: प्रियंका सिंह को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड, इस भोजपुरी गाने के लिए मिला सम्‍मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2021, 12:32 PM IST

Bhojpuri singer Priyanka singh received award for Patar Patar Pan Ke Danti: भोजपुरी की जानी-मानी गायिका प्रियंका सिंह को एक बार फिर 'बेस्ट प्ले बैक सिंगर फिमेल' का अवार्ड मिला है।

Patar Patar Pan Ke Danti Song: प्रियंका सिंह को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड, इस भोजपुरी गाने के लिए मिला सम्‍मान

Bhojpuri singer Priyanka singh bags Best Female Playback Singer award: भोजपुरी की जानी-मानी गायिका प्रियंका सिंह को एक बार फिर 'बेस्ट प्ले बैक सिंगर फिमेल' का अवार्ड मिला है। अपनी खनकती एवं जादू भरी आवाज के लिए मशहूर प्रियंका को यह सम्मान 'सबरंग फिल्म अवार्ड' की ओर से मिला है। खास बात यह है कि 'सबरंग फिल्म अवार्ड' की ओर से प्रियंका को यह सम्मान चौथी बार मिला है। मंगलवार को मुंबई में रंगारंग समारोह में प्रियंका सिंह को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजने की घोषणा की गई। 'सबरंग' साल 2014 से भोजपुरी सिनेमा में योगदान के लिए कलाकारों को सम्मानित करता आ रहा है। 

प्रियंका को इस बार यह पुरस्कार फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना 3' के गाने 'पातर पातर पान के डंटी' के लिए मिला है। इस गाने में प्रियंका का साथ खेसारी लाल यादव ने दिया है। इस गाने में संगीत रजनीश मिश्रा का है। यह फिल्म 2020 में आई जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।   

'बेस्ट प्ले बैक सिंगर फिमेल' का अवार्ड मिलने के बाद प्रियंका सिंह ने टाइम्स नाउ हिंदी के साथ खास बातचीत में कहा कि वह खुश हैं कि उन्हें यह पुरस्कार मिला है। यह अवार्ड उन्हें भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। अवार्ड-सम्मानों पर लोकप्रिय गायिका ने कहा कि यह पुरस्कार साबित करता है कि आप यदि अच्छा काम करेंगे तो समाज एवं लोग उसे नोटिस जरूर करेंगे। गायिका ने कहा कि वह आभारी हैं कि 'सबरंग' ने उन्हें अपना पुरस्कार से नवाजा है। प्रियंका ने अपना यह अवार्ड अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। प्रियंका भोजपुरी के अलावा फ्यूजन एवं हिंदी गानों के लिए भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।    

भोजपुरी सिनेमा में प्रियंका सिंह ने कम समय में ही अपनी खास पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा दौर की वह सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका मानी जाती हैं। इन्होंने एक से बढ़कर लोकप्रिय एवं हिट्स गाने दिए हैं। भोजपुरी के पुरुष सिंगर पवन सिंह, खेशारी लाल यादव सहित सभी बड़े सिंगरों के साथ प्रियंका युगलबंदी करती आई हैं। खासकर पवन सिंह के साथ गाए इनके गानों को बेहद पसंद किया जाता है।  प्रियंका अब तक आईबीएफए सहित प्लेबैक के कई मशहूर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।  

प्रियंका का कहना है कि वह संगीत में कई सारी चीजों पर काम कर रही हैं। उनके पास हिंदी गानों के भी प्रस्ताव हैं। बता दें कि प्रियंका अपने चैनल के जरिए भोजपुरी के अलावा हिंदी गानों को भी प्रमोट करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अरिजीत सिंह के गाने का कवर वर्जन गाया है जिसे काफी सराहा गया। प्रियंका के क्लासिकल भक्ति गीतों को भी खूब पसंद किया जाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!