Bhojpuri Holi special: नहीं है रंग खेलकर हुड़दंग मचाने का मन, घर पर ये भोजपुरी फिल्में देख करें टाइमपास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 04:33 PM IST

Bhojpuri Holi special: होली का त्योहार रंग और उल्लास से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खूब मस्ती करते हैं। लेकिन अगर आप इस दिन रंग और मौज मस्ती के साथ हुंड़दंग नहीं मचाना चाहते हैं तो आप भोजपुरी की इन सुपरहिट फिल्मों के साथ अपने त्योहार को और भी खास बना सकते हैं।

Bhojpuri Holi special: नहीं है रंग खेलकर हुड़दंग मचाने का मन, घर पर ये भोजपुरी फिल्में देख करें टाइमपास

Holi special Bhojpuri  Films: रंगों का त्योहार होली के दिन सभी एक दूसरे को रंग अबीर लगाते हैं, मस्ती करते हैं, डांस करते हैं और इस तरह से इस दिन को लोग खूब इंजॉय करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है होली की मस्ती में लोग इतने खो जाते हैं ये मौज-मस्ती हुड़दंगबाजी में बदल जाती है। इसलिए कई लोग होली खेलना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं या किसी अन्य कारणों से भी होली खेलना नहीं चाहते हैं तो टेंशन न लें आपके होली का रंग बिल्कुल फीका नहीं होगा। आप इन सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों के साथ अपने इस दिन रंगीन और खास बना सकते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं उन भोजपुरी फिल्मों के बारे में जो हाउसफुल रहे और दर्शकों द्वारा इन्हें खूब पसंद किया गया।

ससुरा बड़ा पईसावाला
इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही 17 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन आज भी ये दर्शकों की पहली पसंद मानी जाती है। इस फिल्म के साथ रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। रानी के साथ फिल्म में मनोज तिवारी नजर आए थे। इतना ही नहीं ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

प्रतिज्ञा
सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों की बात हो तो 'प्रतिज्ञा' को कैसे भूला जा सकता है। फिल्म में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और पाखी हेगड़े नजर आए थे। कमाई के मामले में भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

गंगा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भोजपुरी फिल्म गंगा में काम किया था। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज तिवारी, रवि किशन और नगमा भी थे। होली के मौके पर आप ये पारिवारिक फिल्म का आनंद पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं। 

बॉर्डर
बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर की तरह भोजपुरी भाषा में भी एक बॉर्डर फिल्म रिलीज की गई थी। इसमें भोजपुरी जुबली स्टार दिनेश लाल यादव नजर आए थे। भोजपुरी फिल्म बॉर्डर 2018 में ईद के मौके पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की।

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज केवल भोजपुरी फैंस में ही नहीं बल्कि देशभर में है। ऐसे में होली के त्योहार पर कहीं भी रह कर इन फिल्मों के साथ आप एंजॉय कर सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!