Holi Special Song: पवन सिंह, दिनेश लाल यादव से अक्षरा सिंह तक, धूम मचा रहे हैं होली के भोजपुरी सॉन्ग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 02:23 PM IST

Bhojpuri Holi Special Songs : भोजपुरी गानों के बिना होली का त्योहार अधूरा होता है। होली से पहले ही भोजपुरी सितारे होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज करने लगते हैं। इस साल भी होली से पहले ही होली स्पेशल गाने रिलीज होने शुरू हो गए हैं। देखें ये भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग।

Holi Special Song: पवन सिंह, दिनेश लाल यादव से अक्षरा सिंह तक, धूम मचा रहे हैं होली के भोजपुरी सॉन्ग

Bhojpuri Holi Special Songs: भारत के कई तीज-त्योहार भोजपुरी गानों के बिना अधूरे हैं। भोजपुरी भाषा के लोकगीत छठ, नवरात्रि, सावन, दीवाली, शिवरात्रि और होली जैसे कई पर्व त्योहारों की रौनक होते है। होली का पर्व नजदीक है और ऐसे में एक बार फिर से होली के गानों की डिमांड बढ़ने लगी है। रंग गुलाल और होली की हुड़दंड के बीच जब तक डीजे पर भोजपुरी होली सॉन्ग न बजे तो होली की रौनक और मस्ती फीकी सी लगती है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और रितेश पांडे जैसे कई जाने माने कलाकार हैं जिनके गाने होली को रंगीन बना देते हैं।वहीं, होली सॉन्ग की बात हो और खेसारी लाल का नाम न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। खेसारी लाल ने होली  (Khesari Lal Yadav Holi Song)
शुरू होने के काफी पहले ही होली सॉन्ग 'बैंगन के दाम' रिलीज कर माहौल बना दिया था। इस गाने को '2 रुपया' के तर्ज पर बनाया गया है।


पवन सिंह का व्हाइट-व्हाइट लहंगा (Pawan Singh Holi Song)
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर सिंगर पवन सिंह के गानों के बिना होली का त्योहार अधूरा है। होली से कुछ दिन पहले पवन ने फैंस के लिए नया होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है 'White Lahanga'.  गाने में पवन के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा नजर आ रही है। होली में पवन सिंह का ये नया गाना गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है।


Also Read: बवाल मचा रहा है अक्षरा सिंह-खेसारी लाल यादव का होली गाना- 'बवाल करेंगे', एक दिन में मिले 24 लाख व्यूज

रितेश पांडे का 'लहंगा महंगा' (Ritesh Pandey Holi Song) 
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों से धमाल मचाने वाले सिंगर एक्टर रितेश पांडे का नया होली सॉन्ग 'लहंगा महंगा' (Lehenga Mehenga) भी इस साल होली पर धूम धमाल मचाने वाला है। रिलीज होने के बाद से ही गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'लहंगा महंगा'  गाने पर बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। एक्ट्रेस  श्वेता महारा के साथ इस गाने में रितेश ने अपनी आवाज से जान डाल दी।




निरहुआ का भौजाइन से पाला (Nirahua Holi Song)
भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के गाने भी होली में छाए रहते हैं। होली शुरू होने के पहले ही निरहुआ के होली सॉन्ग का 'भौजाइन से पाला' यूट्यूब पर छाया हुआ है। होली से पहले निरहुआ होली सॉन्ग भौजाइन से पाला पड़े और डीजे के साथ तैयार हैं। बस आप गुलाल और डांस के साथ रेडी हो जाइये।


गाने में अपनी अदाओं से जलवा बिखरने के अलावा अक्षरा और खेसारी ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!