Rani Chatterjee: रानी चटर्जी को सोशल मीडिया पर ही मिल गया शादी का प्रपोजल, जानें कौन है वो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 09:14 AM IST

Rani Chatterjee Photo: एक्ट्रेस रानी चटर्जी हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ही शादी का प्रपोजल मिल गया। जानते हैं रानी को शादी के लिए किसने किया प्रपोज।

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी को सोशल मीडिया पर ही मिल गया शादी का प्रपोजल, जानें कौन है वो
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gym Photo: एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है, जोकि आज इतनी कामयाब है कि किसी पहचान की मोहताज नहीं। रानी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ ही उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। रानी चटर्जी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अकेले ही कई फिल्में हिट करा चुकी हैं। फिल्मों के अलावा रानी सोशल मीडिया पर अपने फोटो-वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर रानी के साथ एक ऐसी घटना हो गई, जिसे लेकर एक्ट्रेस चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं रानी

बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन फैंस के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती है। रानी सबसे ज्यादा जिम से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। फैंस को भी रानी का जिम लुक काफी पसंद आता है। हाल ही में रानी ने जिम से अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस देख फैंस लट्टू हो गए। लेकिन एक शख्स ने तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज ही कर दिया।

रानी की इस पोस्ट पर फिदा हो गया यूजर

दरअसल रानी की जिस फोटो पर फैन से उसे प्रपोज किया था, उसमें एक्ट्रेस जिम में मिरर सेल्फ क्लिक करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने जिम आउटफिट वेयर की है। रानी ने फोटो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा-  'एटीट्यूड होना जरूरी है. जो याद करे उसे याद रखो'। रानी के इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन एक यूजर के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा। बिपिन यादव नाम के एक यूजर ने रानी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या आप मुझसे शादी करोगी'? हालांकि रानी ने यूजर के पोस्ट पर कोई रिप्लाई नहीं किया।

बात करें रानी के काम की तो, रानी के पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं होती। उनकी फिल्में रिलीज होने के लिए हमेशा ही कतार में होती है। इन दिनों रानी भोजपुरी फिल्म ‘लेडी सिंघम’ और ‘बाबुल की गलियां’ को लेकर चर्चा में हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!