Akshara Singh Sawan Ethnic Looks: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भोजपुरी की बॉस लेडी के नाम से जाना जाता है। अक्षरा सिंह अपने फिल्मों और गानों को लेकर फैंस के बीच खूब धूम मचाती हैं। लेकिन इसी के साथ ही उनका स्टाइलिश लुक और फैशनसेंस भी खूब चर्चा में रहता है। अक्षरा अपने लुक्स से ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती हैं। वह भोजपुरी की टॉप और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर फैंस मर मिटने को तैयार रहते हैं। अक्षरा की फीमेल फैंस तो उनके फैशन लुक को खूब फॉलो करती हैं।
फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और सावन के महीने में चारों ओर हरियाली देखने को मिलती है। बारिश से मौसम भी सुहाना हो जाता है। सावन के सुहाने मौसम में लाल, हरे और पीले जैसे चटकीले रंग खूब पसंद किए जाते हैं।
सावन में ट्राई करें अक्षरा सिंह का एथनिक लुक
सावन का महीना आस्था और भक्ति से भी जुड़ा होता है। इसलिए भी इस माह एथनिक आउटफिट्स का ट्रेंड काफी बढ़ जाता है। सावन के महीने में आप भी एथनिक और ट्रेडिशनल लुक के साथ परफेक्ट और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अक्षरा सिंह के इन एथनिक लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।
अक्षरा के इन लुक्स से सावन में दिखें खूबसूरत
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहां वह अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी साझा करती हैं। लेकिन इसी के साथ अक्षरा इंस्टाग्राम पर अपनी खूब फोटो-वीडियो भी शेयर करती है। एथनिक लुक में अक्षरा आए दिन फोटोशूट कराती रहती हैं। पीले रंग का लंहगा, लाल साड़ी या फिर ग्रीन कलर का सूट हर लुक और रंग में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगती हैं। अक्षरा के इंस्टागाम में एथनिक लुक में उनकी खूब तस्वीरें देखने को मिलती है। इन लुक्स में अक्षरा को खूब पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई।
अक्षरा सिंह का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर बात करें अक्षरा सिंह के नए-नए गाने खूब रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अक्षरा के ‘सुनामी´और ‘मेकअप’ सॉन्ग जैसे गाने रिलीज हुए। फिल्मों की बात करें तो अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ में राहुल शर्मा के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही ऐसी भी चर्चा है कि अक्षरा हिंदी फिल्मों में भी डेब्यू कर सकती हैं।

