Raai Laxmi: फिश कट गाउन में राय लक्ष्मी ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, बोल्डनेस देख छूट जाएंगे पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 08:36 AM IST

Raai Laxmi Photo: भोजपुरी एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का जलवा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है। एक्ट्रेस आए दिन अपने नए और स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गाउन पहन अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे लेकर वह चर्चा में बनी हुई हैं।

Raai Laxmi: फिश कट गाउन में राय लक्ष्मी ने लगाया ग्लैमरस का तड़का, बोल्डनेस देख छूट जाएंगे पसीने
Photo Credit: Instagram

Actress Raai Laxmi Latest Photo: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी तक अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस राय लक्ष्मी (Raai Laxmi) फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस इनदिनों अपनी फिल्म ‘द लेजेंड’ (The Legend) को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इसी के साथ इस बीच राय लक्ष्मी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सबका ध्यान खींचा। लेटेस्ट फोटो में एक्ट्रेस गाउन में नजर आ रही है। फिश कट स्टाइल गाउन में राय लक्ष्मी इतनी बोल्ड और गॉर्जियस लग रही हैं कि उनकी हॉटनेस देख लोगों के पसीने छूट गए। इस लुक में राय लक्ष्मी बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। राय लक्ष्मी की ये लेटेस्ट तस्वीरों को देख आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।

फिश कट स्टाइल गाउन में दिखीं राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। राय लक्ष्मी अपनी बोल्ड तस्वीरों से अक्सर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने फिश कट स्टाइल गाउन में फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी। एक्ट्रेस ने मेंहदी ग्रीन कलर की फिश स्टाइल गाउन पहनी है। लुक की बात करें तो राय लक्ष्मी ने ओपन हेयर, ग्लोसी आई मेकअप, पिंक लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। ड्रेस को मैच करते हुए उन्होंने लॉन्ग ईयररिंग पहनी है। फोटो में राय लक्ष्मी की खूबसूरती के साथ ही फिगर की भी खूब तारीफ की जा रही है।

राय लक्ष्मी का लुक देख फैंस बांध रहे तारीफों के पुल

जैसे ही इस लुक में राय लक्ष्मी ने अपनी तस्वीरें शेयर की तो, फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। राय लक्ष्मी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  'कैरक्टर, इंटेलिजेंस, स्ट्रेंथ, स्टाइल. ये ही ब्यूटी है'.  उनके पोस्ट पर फैंस के ढ़ेरों लाइक्स और कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक फैन ने राय लक्ष्मी की तारीफ करते हुए लिखा-‘सेक्सी डॉलफिन’। एक फैन ने उन्हें दुबला-पतला कहते हुए लिखा-‘ 'दीदी ये क्या कर लिया तुमने खुद को...'कंचना' में इतना अच्छी दिखी थी, सूख के कांटा हो गई हो अब'। इसी तरह के कई कमेंट्स राय लक्ष्मी के पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

राय लक्ष्म साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वो साउथ के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुकी हैं। भोजपुरी में राय लक्ष्मी को पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘करंट’ में देखा गया था। ये गाना हिट हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!