Bhojpuri Song: सहेलियों से सर्वेश सिंह की शिकायत कर रही हैं एक्ट्रेस रानी, रिलीज हुआ गाना बेदर्दी बलम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 01:36 PM IST

Sarvesh Singh Bhojpuri Song: सर्वेश सिंह का भोजपुरी गाना बेदर्दी बलम रिलीज हो गया है। गाने में सर्वेश का खाटी देहाती अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, उनकी और रानी की केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। यहां देखें ये गाना...

Bhojpuri Song: सहेलियों से सर्वेश सिंह की शिकायत कर रही हैं एक्ट्रेस रानी, रिलीज हुआ गाना बेदर्दी बलम

Sarvesh Singh Bhojpuri Song Balam Bedardi: भोजपुरी सिंगर सरवेश सिंह का भोजपुरी देहाती गाना 'बलम बेदर्दी' का यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।  गाने में सरवेश सिंह का खाटी देहाती लुक नजर आ रहा है। वहीं, उनके साथ एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं। 

'बेलम बेदर्दी' (Balam Bedardi song) गाना VR Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही इसे दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में एक्ट्रेस रानी अपनी दोस्तों को बता रही हैं कि उसके पति के कारण कमर में दर्द होता है। इसके लिए वह अपनी ननद से कमर पर हल्दी लगाने के लिए कह रही हैं। गाने में दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है। गाने में जहां सरवेश का देहाती अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, एक्ट्रेस रानी के बेहतरीन डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं।

यहां देखें बलम बेदर्दी गाना  (Balam Bedardi Song)

दे चुके हैं कई हिट गाने
बलम बेदर्दी गाने को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसका म्यूजिक राज गाजीपुरी ने दिया है। वहीं, इसे आवाज खुद सर्वेश सिंह (Sarvesh Singh Songs) ने दी है। गाने के बोल पवन राजा ने लिखे हैं। सर्वेश सिंह इससे पहले शिल्पी राज समेत कई भोजपुरी सिंगर के साथ हिट गाने दे चुके हैं। शिल्पी राज के साथ उनका गाना ‘कोरा सुतईलS ना’ भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस गाने में भी सरवेश के साथ एक्ट्रेस रानी  नजर आ चुकी हैं।

एक्ट्रेस रानी के गानों की बात करें तो वह ‘हरियर बिंदिया’, ‘दुपहरिया बितालs’, ‘मन जोग मिलले बलम’, और ‘कउवा हकनी’ जैसे हिट गानों में नजर आ चुकी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!