Bhojpuri Actress OTT: ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम, बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं पॉपुलैरिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 07:04 AM IST

Bhojpuri Actress Web Series: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं बल्कि बेव सीरीज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं. वेब सीरीज में इन एक्ट्रेस ने जमकर बोल्ड सीन भी दिए।

Bhojpuri Actress OTT: ये भोजपुरी एक्ट्रेसेस वेब सीरीज में कर चुकी हैं काम, बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं पॉपुलैरिटी
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress OTT Web Series: बॉलीवुड हो या भोजपुरी सिनेमा इन दिनों मनोरंजन जगत में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। सिर्फ छोटे कलाकार ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े मशहूर कलाकार भी ओटीटी पर डेब्यू करने लगे हैं। दर्शकों का रूझान भी अब फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज की ओर बढ़ रहा है। वेब सीरीज में रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और क्राइम कंटेंट के साथ ही जबरदस्त बोल्डनेस सीन दिखाए जाते हैं। आमतौर पर फिल्मों में सेंसर बोर्ड द्वारा जिन सीन को हटा दिया जाता है, वो वेब सीरीज में खुलेआम परोसे जाते हैं। ओटीटी पर दर्शकों को भी भरपूर बोल्डनेस देखने को मिलता है।

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ओटीटी वेब सीरीज पर सनसनी मचा चुकी हैं। लेकिन हम बात कर उन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में जो सिर्फ भोजपुरी फिल्मों और गानों तक ही सीमित नहीं हैं। बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वेब सीरीज में काम कर ये एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। जानते हैं इन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में..

रानी चटर्जी (rani chatterjee)

रानी चटर्जी को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना-माना चेहरा है। लेकिन इसी के साथ रानी वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। रानी वेब सीरीज ‘मस्तराम’ में काम कर चुकी हैं। इसमें उन्हें राजकली के किरदार में देखा गया है, जोकि लहंगा-चोली पहन चना बेचनी वाली लड़की के किरदार में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में रानी ने खूब बोल्ड सीन दिए। 2020 में रानी की ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की गई थी।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास को भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर बिकनी और ब्रालेट में खूब बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपना ओटीटी डेब्यू किया। मोनालिसा वेब सीरीज ‘धप्पा’ में नजर आईं, जोकि 24 मई 2022 को हंगामा प्ले पर रिलीज की गई। इस वेब सीरीज में मोनालिसा ने भी खूब बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी।

गुंजन पंत (Gunjan Pant)

गुंजन पंत को भोजपुरी इंडस्ट्री में बेबी डॉल के नाम से जाना जाता है। वह वेब सीरीज ‘बल्ली Vs बिरजू’ में नजर आएंगी. इसमें गुंजन एक्टर नंदेश गुर्जर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसकी शूटिंग राजस्थान के जयपुर में की गई है। यह सीरीज देहज प्रथा पर आधारित है। खबरों की मानें तो गुंजन की ये सीरीज सितंबर 2022 तक रिलीज होगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!