Hartalika Teej 2022: निधि झा इस साल यश कुमार के लिए पहली बार रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 01:43 PM IST

Hartalika Teej 2022: भोजपुरी इंडस्ट्री में निधि झा और यश कुमार की शादी खूब सुर्खियों में रही। निधि ने इसी साल मई में यश कुमार संग शादी रचाई। निधि के लिए यह पहली हरतालिका तीज होगी, जिसमें वह पति यश कुमार के लिए व्रत रखेंगी।

Hartalika Teej 2022: निधि झा इस साल यश कुमार के लिए पहली बार रखेंगी हरतालिका तीज का व्रत
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Star Hartalika Teej 2022 Festival: हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल मंगलवार 30 अगस्त 2022 को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रखती है, इससे उन्हें मनचाहा पति मिलता है। जिस तरह बॉलीवुड सेलेब्स के बीच करवाचौथ को लेकर खूब एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। ठीक उसी तरह भोजपुरी सेलेब्स के बीच हरतालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में यह त्योहार काफी लोकप्रिय है। भोजपुरी में शादीशुदा अभिनेत्रियां भी हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं।

इस बार पहली तीज मनाएंगी निधि झा

मोनालिसा, मधु शर्मा और रिंकू घोष जैसी कई एक्ट्रेस हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। ये एक्ट्रेस हरतालिका तीज पर सजधज कर सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करती हैं। लेकिन इस बार भोजपुरी की लूलिया गर्ल यानी निधि झा भी हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। निधि के लिए इस बार हरतालिका तीज का व्रत इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि यश कुमार मिश्रा संग शादी के बाद निधि की ये पहली तीज होगी। ऐसे में जाहिर सी बात है कि एक्ट्रेस भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस भी हरतालिका तीज के दिन निधि का लुक देखने के लिए काफी बेकरार है। निधि अपनी शादी कई फोटो वीडियो भी अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

शादी के बाद निधि ने रखा था वट सावित्री का व्रत

शादी के कुछ दिन बाद ही निधि ने वट सावित्री का व्रत भी रखा था। उन्होंने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो में उनके साथ पति यश कुमार भी नजर आ रहे थे। कुछ तस्वीरों में निधि वट वृक्ष की पूजा करती नजर आ रही थी।     

मई को यश और निधि की हुई थी शादी

निधि झा और यश कुमार ने इसी साल मई में मुंबई के होटल में बड़े ही धूमधाम के साथ शादी रचाई। एक्ट्रेस मैरून कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी के बाद यश कुमार ने पत्नी निधि के साथ पहली फोटो शेयर की थी। बता दें कि निधि और यश ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद शादी रचाई। निधि और यश दोनों रोमांटिक कपल के तौर पर जाने जाते हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। निधि और यश एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!