Akshara Singh Traditional Look: ट्रेडिशनल लुक में कहर बरपाती है भोजपुरी की अक्षरा सिंह, फैंस कहते हैं देसी गर्ल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 06:40 AM IST

Akshara Singh Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस सिंह कमाल की खूबसूरत हैं। अपनी खूबसूरती से अक्षरा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वैसे तो अक्षरा पर हर लुक खिलता है लेकिन जब एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं तो देखने वालों की धड़कने तेज हो जाती है।

Akshara Singh Traditional Look: ट्रेडिशनल लुक में कहर बरपाती है भोजपुरी की अक्षरा सिंह, फैंस कहते हैं देसी गर्ल
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actress Akshara Singh Traditional Look: भोजपुरी में बॉस लेडी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा पर्दे से लेकर सोशल मीडिया तक देखने को मिलता है। अक्षरा की एक्टिंग और आवाज के तो लोग कायल पहले से ही हैं। लेकिन अक्षरा की खूबसूरत के भी लाखों दीवाने हैं। अक्षरा हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है। यही कारण है कि अक्षरा के विजुअल ट्रीट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वैसे तो अक्षरा पर हर तरह का अटायर खूब सूट करता है। लेकिन देसी अंदाज में अक्षरा की खूबसूरती देखने लायक होती है। यही कारण है कि ट्रेडिशनल लुक में अक्षरा की फोटो खूब पसंद की जाती है।

फैंस को खूब विजुअल ट्रीट देती हैं अक्षरा

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ हमेशा ही अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा की एक्टिविटी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इंस्टा पर अक्षरा के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जोकि कई भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में ज्यादा है।

देसी लुक में कहर बरपाती है अक्षरा सिंह

अक्षरा भोजपुरी की सबसे ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। लोग उनकी खूबसूरती के साथ ही फैशन सेंस के भी कायल हैं। वैसे तो अक्षरा पर हर तरह का अटायर जचता है। लेकिन बात करें ट्रेडिशनल लुक की तो देसी स्टाइल यानी ट्रेडिशनल अटायर अक्षरा की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। यही कारण है कि अक्षरा के साड़ी, सूट, लहंगा जैसे देसी लुक को काफी पसंद किया जाता है और इस लुक में अक्षरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है।

भोजपुरी की बॉस लेडी हैं अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। अक्षरा ने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है और आज वह इंडस्ट्री की टॉप व सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं जोकि किसी भी फिल्म के लिए डायरेक्टर्स की पहली पसंद मानी जाती है। अक्षरा की फिल्मों के साथ ही उनके गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं। आए दिन अक्षरा के नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं।

काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्षरा सिंह के मेकअप और सुनामी जैसे गाने हाल ही में रिलीज हुए, जो अबतक यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो अक्षरा जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ में नजर आएंगी। खबर तो यह भी है कि अक्षरा बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!