Mahi Srivastava Dance On Saree se Tadi Song: माही श्रीवास्तव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। माही अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस को लेकर लोगों के दिलों पर राज करती है। उन्होंने कम समय में ही लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली। फैंस उनकी अदाओं, डांस, खूबसूरती और एक्सप्रेशन के कायल हैं। यही कारण है कि माही की फोटो-वीडियो अक्सर वायरल होती रहती है। लेकिन इस बीच माही का एक वीडियो खूब चर्चा में है। इस वीडियो में माही पवन सिंह के हिट और फेमस सॉन्ग ‘साड़ी के ताड़ी’ पर जमकर डांस करती नजर आ रही है। जैसे ही माही ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गई।
पवन सिंह के गाने पर हिट हुआ माही का डांस
बता दें कि ‘साड़ी से ताड़ी’ गाना पवन सिंह के कई हिट गानों में एक है। यह गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ जिसे फैंस का खूब प्यार मिला और यूट्यूब पर इसने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोरे। गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की जोड़ी देखने को मिली थी। अब इसी गाने पर माही श्रीवास्तव ने एक वीडियो बनाया जिस पर वह डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान माही ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आ रही है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि इस बार उनके लुक से ज्यादा धमाकेदार परफॉर्मेंस और लटके-झटके ने फैंस का दिल जीत लिया।
माही के डांस के आगे स्मृति सिन्हा पड़ी फीकी
‘साड़ी से ताड़ी’ गाना जब रिलीज हुआ था तब स्मृति सिन्हा के डांस की काफी तारीफ की गई थी। लेकिन जब इस गाने पर माही श्रीवास्तव ने डांस किया तो स्मृति सिन्हा का डांस स्टेप भी फीका पड़ गया। सोशल मीडिया पर फैंस माही के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हो और उनके डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे। जिसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि भोजपुरी सॉन्ग साड़ी से ताड़ी पर माही श्रीवास्तव स्मृति सिन्हा को टक्कर दे रही है।
माही के डांस की फैंस कर रहे तारीफ
माही श्रीवास्तव ने जैसे ही अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया तो पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा-‘आप बहुत खूबसूरत लग रही है इस लुक में’। वहीं एक और यूजर ने लिखा-‘कातिलाना अंदाज’। एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘पहले से ज्यादा आप बहुत बहुत खूबसूरत लग रही हो माही जी’। इसी तरह के ढ़ेरों कमेंट माही के पोस्ट पर देखे जा सकते हैं।

