Akshara Singh: अक्षरा सिंह के ‘मेकअप’ सॉन्ग ने मचाया धमाल, वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा एकदम हॉट अवतार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 01:06 PM IST

Akshara Singh Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना ‘मेकअप’ हाल ही में रिलीज किया गया। गाने में अक्षरा का बेहद हॉट और ग्लैमरस रूप देख फैंस के दिलों की धड़कने तेज हो गई। अक्षरा का ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Akshara Singh: अक्षरा सिंह के ‘मेकअप’ सॉन्ग ने मचाया धमाल, वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा एकदम हॉट अवतार
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Bhojpuri Song Makeup: भोजपुरी की बॉस लेडी अक्षरा सिंह के नए-नए गाने आए दिन रिलीज होते रहते हैं। अक्षरा अपने गाने और भोजपुरी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल उनका नया गाना ‘मेकअप’ इनदिनों खूब सुर्खियों में हैं, जोकि हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने में अक्षरा की आवाज के साथ ही फैंस उनकी अदाओं के भी कायल हो गए। गाने के वीडियो में अक्षरा का बेहद बोल्ड अवतार देखने को मिला। यही कारण है कि रिलीज होने के बाद से लेकर अब तक अक्षरा का मेकअप सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। फैंस भी अक्षरा के इस गाने पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

मेकअप सॉन्ग पर अक्षरा ने दिखाया अपना ग्लैमर

भोजपुरी की अक्षरा सिंह ने ‘मेकअप’ सॉन्ग में अपना जबरदस्त ग्लैमरस अवतार दिखाया। गाने के वीडियो में वह ब्लैक कलर के शिमरी शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। आंखों में काला चश्मा लगाए हुए उनका धांसू लुक आपको भी उनका दीवाना बना देगा। लुक्स और आवाज से साथ ही गाने में अक्षरा जबरदस्त डांस करती भी नजर आ रही हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षरा के मेकअप सॉन्ग में फुल डांस, मेकअप, ग्लैमर और एटीट्यूड का तड़का देखने को मिल रहा है।

व्यूज के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहा अक्षरा का ‘मेकअप’

अक्षरा सिंह का मेकअप सॉन्ग यूट्यूब के VYRL Bhojpuri चैनल पर 30 जून को रिलीज किया गया था। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने में रैपर का तड़का भी सुनने को मिला, जिसे अजित मंडल ने गाया है। गाने के लिरिक्स भी अजित मंडल ने ही लिखे हैं और इसे संगीत दिया है अविनाश झा घूंधरू ने। यूट्यूब पर मेकअप गाने को अब तक 952,293  व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

यहां देखिए मेकअप गाने का वीडियो

अक्षरा सिंह करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

अक्षरा को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है कि वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। दरअसल हाल ही में उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस आमिर खान के साथ देखा गया था। उन्होंने आमिर खान के साथ फोटो वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अक्षरा बॉलीवुड डेब्यू कर सकती है। फिलहाल अक्षरा अपने अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ को लेकर चर्चा में हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!