अकेले जिंदगी गुजार रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, शादी के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 10:19 AM IST

Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इन एक्ट्रेस ने मेहनत और काबिलियत के दम पर खास मुकाम भी हासिल की। लेकिन खूबसूरती और शोहरत के बावजूद ये एक्ट्रेस अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। जानते हैं भोजपुरी की तलाकशुदा एक्ट्रेस के बारे में।

अकेले जिंदगी गुजार रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, शादी के बाद भी नहीं मिला सच्चा प्यार
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Divorced Actress: भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़ी ऐसी एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं जो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। इनमें से कई एक्ट्रेस तो भोजपुरी की इतनी सफल एक्ट्रेस हैं जो अकेली ही फिल्में हिट कराने का दम रखती हैं। वहीं खूबसूरती के मामले में तो भोजपुरी की ये एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के अपनी खूबसूरती और फिल्मों के दम पर लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई, लोग इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।

लेकिन अफसोस की बात यह है कि भले ही फैंस इनपर खूब प्यार लुटाते हों, लेकिन असल जिंदगी में इन एक्ट्रेस को सच्चा प्यार नसीब न हो सका। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी की ऐसी तलाकशुदा एक्ट्रेस के बारे में जो बेहद खूबसूरत और कामयाब होने के बावजूद भी अकेली जिंदगी गुजार रही हैं। इनमें से कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी लव मैरिज हुई और तलाक हो गया,कुछ का रिश्ता तो सालभर भी नहीं चला तो वहीं किसी को दो बार शादी करने के बावजूद पार्टनर से धोखा मिला। जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में।

अंजना सिंह (Anjana Singh)

फिल्मी जगत में प्यार, अफेयर और तलाक जैसी खबरें आम होती हैं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा जगत में अंजना सिंह का तलाक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अंजना ने 2013 में एक्टर यश कुमार के साथ शादी की। दोनों की लव मैरिज हुई थी। अंजना और यश की एक बेटी भी है। अंजना और यश का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया। अंजना आज भी अकेले ही जिंदगी गुजार रही हैं। लेकिन यश कुमार ने भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा के साथ इसी साल मई में शादी रचा ली।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

श्वेता तिवारी ने टीवी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। लेकिन वह भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। श्वेता तिवारी का एक बार नहीं बल्कि दो बार तलाक हो चुका है। उन्होंने 1998 में राजा चौधरी के साथ शादी की। राजा चौधरी और श्वेता की एक बेटी भी है। राजा चौधरी से 2007 में तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ दूसरी शादी की। लेकिन अभिनव ने भी उसे धोखा दिया और दोनों का तलाक हो गया। अभिनव से भी श्वेता का एक बेटा है। आज श्वेता सिंगल मर्दर के तौर पर दोनों बच्चों की परवरिश कर रही है और अकेली जिंदगी गुजार रही है।

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde)

पाखी हेगड़े ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से दम पर खास पहचान बनाई। एक समय ऐसा था जब सिनेमाघरों में केवल पाखी को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ती थी। पाखी ने 2014 में निर्देशक उमेश हेगड़े के साथ शादी की। उमेश संग पाखी का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और महज कुछ सालों में ही रिश्ता टूट गया। पाखी हेगड़े भी तलाक के बाद सिंगल जिंदगी गुजार रही है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!