Amrapali Dubey Dance Video: स्विमसूट पहन पूल में आम्रपाली दुबे ने किया डांस, हॉट अंदाज के फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 10:39 AM IST

भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ संग डांस करते नजर आ रही हैं।

Amrapali Dubey Dance Video: स्विमसूट पहन पूल में आम्रपाली दुबे ने किया डांस, हॉट अंदाज के फैंस हुए दीवाने

Amrapali Dubey Hot Dance Video: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जुगलबंदी भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है। ये दोनों स‍ितारे जब भी स्‍क्रीन पर साथ आते हैं तो इनकी फ‍िल्‍में और इनके गाने धूम मचाते हैं। इस गाने में भी दोनों नजर आए हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। इन दोनों स‍ितारों की दीवानगी फैंस में बॉलीवुड सितारों जैसी है।

आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। उन्‍होंने मुंबई के भावन कॉलेज से पढ़ाई की है। 2014 में, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के खिलाफ निरहुआ रिक्शावाला में लीड भूमिका निभाई। उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई और इसके बाद ज़ीटीवी पर सातवें और मायका में अभिनय किया। आम्रपाली मेरा नाम करेगी रोशन में भी दिखाई दी थी। 

भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ संग डांस करते नजर आ रही हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीड‍ियो को अब तक एक करोड़ 26 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में उनकी अदाएं बेहद दिलकश लग रही हैं। ये गाना फ‍िल्‍म सिपाही का है जिसके बोल हैं Jail Karaibu Ka Ae Suggi और इस गाने को गाया है ओम झा ने। गाने के बोल श्‍याम देहाती ने लिखे हैं। 

इस वीड‍ियो में न‍िरहुआ पुलिस वाले की वर्दी में नजर आ रहे हैं और जैसे ही आम्रपाली पूल से निकलती हैं तो वो देखते रह जाते हैं। आम्रपाली की अदाएं उन्‍हें घायल कर देती हैं और वो डांस करने लगते हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे बिकिनी पहन कर पूल से बाहर आती हैं और उनका ये अंदाज देख द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ दीवाने हो जाते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!