ऑटो न्यूज़

Yamaha XSR 155 भारत में लॉन्च, मिलेगा डुअल चैनल ABS, जानें सारे फीचर्स

Yamaha XSR 155 में वही 155cc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो R15 और MT-15 में इस्तेमाल होता है। यह इंजन 18.4hp की पावर 10,000rpm पर और 14.1Nm का टॉर्क 7,500rpm पर जनरेट करता है।

Image

Yamaha XSR 155/Photo-Yamaha

जापानी टू-व्हीलर निर्माता Yamaha ने भारत में अपनी नई बाइक Yamaha XSR 155 को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई XSR 155 को कंपनी ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक नए नाम के रूप में जोड़ा है। यह बाइक अपने नियो-रेट्रो लुक और MT-15 व R15 से लिए गए पावरफुल मैकेनिकल्स के कारण खास बनती है। आइए जानते हैं इसके इंजन, डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी।

Yamaha XSR 155- इंजन और परफॉर्मेंस

Yamaha XSR 155 में वही 155cc सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो R15 और MT-15 में इस्तेमाल होता है। यह इंजन 18.4hp की पावर 10,000rpm पर और 14.1Nm का टॉर्क 7,500rpm पर जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूद और रेस्पॉन्सिव राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

Yamaha XSR 155- डिजाइन और लुक्स

Yamaha XSR 155 का लुक इसे बाकी मॉडलों से अलग बनाता है। इसका डिजाइन पूरी तरह नियो-रेट्रो थीम पर आधारित है और कुछ हद तक यह Yamaha FZ-X से मिलता-जुलता है। इसमें गोल LED हेडलैंप और टेल लैंप, साथ ही टीयरड्रॉप-शेप फ्यूल टैंक दिया गया है, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘Yamaha’ लिखा हुआ है। क्लासिक अपील को बढ़ाने के लिए इसमें फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो MT-15 और R15 में मिलने वाली स्प्लिट सीट से बिल्कुल अलग है।

Yamaha XSR 155- फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स की बात करें तो XSR 155 में रेट्रो स्टाइल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। इसमें पूरी तरह ऑल-LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है, जिसमें गोल हेडलैंप और टेल लैंप शामिल हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक रेट्रो-प्रेरित फुल LCD डिजिटल यूनिट है, जो सभी जरूरी जानकारी साफ और स्टाइलिश ढंग से दिखाता है।

टेक्नोलॉजी के मामले में यह बाइक Yamaha’s Advanced Technology Suite से लैस है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (बेहतर स्थिरता के लिए) Motorcycle Connect System, जिससे स्मार्टफोन के जरिए बाइक कनेक्टिविटी फीचर्स एक्सेस किए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए बाइक में डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जो हर तरह की सड़क पर भरोसेमंद ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article