ऑटो न्यूज़

Yamaha Aerox E Launched: सिंगल चार्ज में मिलेगा 117 किमी का रेंज; जानें कीमत और फीचर्स

अगर आप आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं जो दिखने में बेहद स्पोर्टी हो तो प्रीमियम सेगमेंट में Yamaha Aerox-E आपके लिए एक बेहतरीन और अनूठा विकल्प साबित हो सकता है।

Image

यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर

यामाहा ने आज आधिकारिक तौर पर एयरॉक्स-ई स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.82 लाख रुपये है। यह मशहूर Aerox 155 का इलेक्ट्रिक वर्जन है और देश में TVS X जैसे दूसरे प्रीमियम स्कूटरों को टक्कर देगा। Aerox E में कुल 3 kWh क्षमता वाले दो बैटरी पैक मिलते हैं। हर बैटरी पैक 1.5 kWh का है। हर बैटरी पैक पर बैटरी SOC दिखाने के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले है।

इसकी रेंज 117 km बताई गई है और इसका वजन भी Aerox 155 से 13 kg ज्यादा है।

चार्जिंग पोर्ट स्पाइन (बीच के हिस्से) पर है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर है जो लगभग 13 bhp की पीक पावर और 48 Nm का टॉर्क देती है और बेल्ट ड्राइव के जरिए पिछले पहियों को चलाती है। इसमें तीन राइडिंग मोड हैं – इको, स्टैंडर्ड और पावर। Yamaha ने इसमें एक 'बूस्ट मोड' भी दिया है जिसे स्विचगियर पर मौजूद एक टॉगल से चालू किया जा सकता है। बूस्ट मोड से पूरी परफॉर्मेंस मिलती है, लेकिन सिर्फ कुछ समय के लिए।

अभी देश के इन 5 शहरों में उपलब्ध होगी

शुरुआती चरण में यामाहा इस प्रीमियम स्कूटर को देश के केवल पांच चुनिंदा प्रमुख शहरों— दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में अपने सिग्नेचर 'ब्लू स्क्वायर शो-रूम' के जरिए बेचेगी। ग्राहक इसे ₹2,000 के टोकन अमाउंट के साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। डिजाइन के मामले में Aerox-E अपने पेट्रोल सिबलिंग (Aerox 155) से काफी मिलता-जुलता है। इसका आक्रामक 'X' शेप सेंटर मोटिफ, मस्कुलर फ्रंट एप्रन और शार्प बॉडी पैनल्स इसे सड़क पर एक बेहतरीन रोड प्रेजेंस देते हैं।

स्कूटर में क्लास-डी ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और 3D-इफेक्ट वाली एलईडी टेल लैंप दी गई है। फिलहाल इसे केवल 'ब्लूइश व्हाइट कॉकटेल' पेंट स्कीम के साथ ग्रीन हाइलाइट्स में पेश किया गया है, जो इसके इलेक्ट्रिक होने का अहसास कराता है

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article