ऑटो न्यूज़

कहीं आपकी गाड़ी का ब्रेक पैड भी तो नहीं हो गया खराब, ऐसे कर सकते हैं चेक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 19, 2023, 06:45 PM IST

when to change brake pads: यदि ब्रेक पैड डैमेज हो जाते हैं तो इनकी वजह से ब्रेक फेल होने का संभावना बढ़ सकती है, जो एक्सीडेंट का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ब्रेक पैड के खराब होने का पता लगाने की कुछ टिप्स दे रहे हैं।

Image

when to change brake pads: कारों के ब्रेक पैड बहुत अहम होते हैं।

Photo : iStock

when to change brake pads: कारों के कुछ जरूरी पार्ट्स पर हमारी नजर नहीं जाती है जबकि वे बहुत अहम होते हैं। उन्हीं में से गाड़ी का ब्रेक पैड है। इसे हम वाहन ड्राइव करते समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ठीक से काम करने वाला ब्रेकिंग सिस्टम हाइ क्वलिटी वाले ब्रेक पैड पर निर्भर करता है। यदि ब्रेक पैड डैमेज हो जाते हैं तो इनकी वजह से ब्रेक फेल होने का संभावना बढ़ सकती है, जो एक्सीडेंट का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए आज हम आपको ब्रेक पैड के खराब होने का पता लगाने की कुछ टिप्स दे रहे हैं।

ब्रेक लगाने पर आवाज आना

जब ब्रेक पैड खराब हो जाते हैं, तो ब्रेक लगाने पर ड्राइवर को कर्कश सी आवाज सुनाई दे सकती है। यह ब्रेक पैड बैकिंग प्लेट पर चिपने की वजह से हो सकती है। यदि आप ब्रेक लगाते समय नियमित रूप से कर्कश आवाज सुनते हैं, तो कार को मैकेनिक के पास ले जाना चाहिए। हो सकता है कि ये ब्रेक पैड बदलने का सही समय हो। हालांकि, बारिश के बाद गीले होने पर ब्रेक पैड शोर करते हैं।

टायर खोलकर ब्रेक पैड चेक करें

ऐसा करते समय पहले ब्रेक जब अच्छे से ठंडा हो जाए, तो ब्रेक पैड चेक करने के लिए पहियों को खोलें। ब्रेक पैड पर धूल का जमना सामान्य है। जैसे-जैसे ब्रेक पैड खराब होते जाते हैं, ब्रेक डस्ट की बिल्डअप मात्रा कम होती जाती है। अगर पहिए साफ है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि ब्रेक पैड को बदलने की जरूरत है।

इस तरह भी चेक कर सकते हैं ब्रेक पैड

कई कारों में पहिए में छेद के जरिए ब्रेक पैड देखे जा सकते हैं। ब्रेक पैड चेक करने के लिए, इसकी मोटाई की जांच करने की जरूरत होती है। ब्रेक पैड को अच्छी तरह से देखने के लिए टॉर्च का उपयोग कर सकते हैं। अगर वे पतले दिखते हैं, तो समझ लें कि उन्हें बदलने का समय आ गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article