ऑटो न्यूज़

रास्ते में खत्म हो जाए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी; तो ये टिप्स आएंगी काम, नहीं होगी परेशानी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 25, 2023, 03:29 PM IST

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है। आपने कभी सोचा है कि जैसे बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर हम आसपास से किसी से बोतल में पेट्रोल से लेकर काम चलाते हैं। वहीं यदि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी खत्म होने पर आप क्या करेंगे।

Image

इलेक्ट्रिक स्कूटर

Photo : BCCL

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ रहा है। आपने कभी सोचा है कि जैसे बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर हम आसपास से किसी से बोतल में पेट्रोल से लेकर काम चलाते हैं। वहीं यदि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी खत्म होने पर क्या करेंगे। आज 100 किमी से अधिक और कम रेंज देने वाली स्कूटर बाजार में मौजूद हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छी बिक्री कर रहे हैं, किफायती कीमत पर अच्छी रेंज पेश कर रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों और शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर आम हैं। जैसे बाइक में पेट्रोल खत्म हो जाता है, वैसे ही कुछ परिस्थितियों में ईवी का चार्ज खत्म हो सकता है। जो परेशानी पैदा करने के लिए काफी है। खासतौर पर तब जब हमारे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इतना विकसित नहीं है।

सबसे आसान तरीका है स्कूटर को घर पर डिलीवर करना क्योंकि चार्जिंग स्टेशन ढूंढना आसान नहीं है। अगर आपका घर करीब दो-तीन किलोमीटर ही दूर है तो आप गाड़ी को धक्का लगा कर जा सकते हैं। लेकिन ये थोड़ा चैलेंजिंग है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को किसी और की मदद से पुश करें।

स्वैपेबल बैटरी हो सकता है अच्छा विकल्प

इसके अलावा आप कुछ अन्य तरीकों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। देखें कि क्या आपका कोई दोस्त उस क्षेत्र के आसपास रहता है जहां आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्चार्ज हो गया है। अगर आपके किसी दोस्त के पास दोपहिया वाहन है तो यह थोड़ा ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

वहीं आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैपेबल बैटरी से लैस है तो चीजें और भी आसान हो सकती हैं। घर जाने के बजाय, आप सीधे नजदीकी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर जा सकते हैं। वहां से आप अपनी बैटरी को मिनटों में चार्ज की गई बैटरी से बदल सकते हैं। ये बहुत अच्छा तरीका है। वाहन को चार्जिंग स्टेशन, घर या ऑफिस तक धकेलना आसान नहीं है।

इसके अलावा सड़क किनारों पर मदद करने वाली ऐसी कई वेबसाइटें उपलब्ध हैं जो यह सेवा प्रदान करती हैं। यदि आप अपना स्थान ऑनलाइन साझा करते हैं, तो वे वाहन को उस स्थान पर पहुंचा देंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article