ऑटो न्यूज़

वॉइस कमांड पर काम करेगी ये किफायती हाइटेक TVS बाइक, नया TFT स्क्रीन भी मिला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 11:10 AM IST

TVS Motor Company ने मार्केट में Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 99,990 रुपये है. कंपनी ने इस वेरिएंट के साथ 5-इंच का नया TFT Instrument Cluster दिया है जो क्लाउड कनेक्टेड तकनीक से लैस है.

Image

टीवीएस ने रेडर 125 के इस नए वेरिएंट की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस रेडर 125 का नया वेरिएंट लॉन्च
  • 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्ट मिला
  • क्लाउड कनेक्टेड तकनीक से लैस स्क्रीन

TVS Raider 125 New Variant: टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में रेडर 125 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है जो अब इस मोटरसाइकिल का टॉप मॉडल बन गया है. कंपनी ने बाइक के नए वेरिएंट को रेडर स्मार्टकनेक्ट टीएम टीएफटी नाम से लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 99,990 रुपये रखी गई है. टीवीएस ने रेडर 125 के इस नए वेरिएंट की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है. रेडर का नया वेरिएंट विक्ड ब्लैक और फयरी येल्लो पेंट में पेश किया गया है. बता दें कि इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 85,973 रुपये है.

इस वेरिएंट में क्या है नया?

टीवीएस रेडर 125 के नए वेरिएंट में सबसे बड़ा फीचर नया 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, टाइम, फ्यूल गेज, एवरेज स्पीड, राइडिंग माड और गियर पोजिशन की जानकारी मिलती है. इस टीएफटी स्क्रीन को क्लाउड कनेक्टेड तकनीक भी मिली है जिसमें ब्लूटूथ के जरिए राइडर को बाइक चलाने और स्टाइल की जानकारी मिलती है. यहां वॉइस और नेविगेशन असिस्ट के अलावा इनकमिंग कॉल, इमेज ट्रांसफर और राइड रिपोर्ट्स जैसे फीचर्स भी मिले हैं.

फीचर्स में जोरदार है बाइक

रेडर 125 के साथ एलईडी हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैंप्स, इंटेलिजेंट ऑटो स्टार्ट-स्टॉप तकनीक, सीट के नीचे स्टोरेज, इंजन कटऑफ और मोबाइज चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट मिला है. बाइक में 12.8 सीसी एयर और ऑयल कूल्ड 3वी इंजन लगा है जो 11.4 एचपी और 11.2 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यहां ईको और पावर मोड्स भी मिले हैं, इसके अलावा अगले और पिछले व्हील में क्रमशः 240 मिमी डिस्क और 130 मिमी ड्रम ब्रेक्स मिले हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article