ऑटो न्यूज़

Toyota Innova Hycross: एक बार फिर लग गई हायक्रॉस की बुकिंग पर रोक, जानिए क्या है वजह

टोयोटा की पसंदीदा MPV इनोवा हायक्रॉस को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही। इस कार के टॉप वेरिएंट की बुकिंग्स पर एक बार फिर रोक लगा दी गई है। पिछले महीने ही इन दोनों वेरिएंट्स की बुकिंग की दोबारा शुरुआत की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर कंपनी ने बुकिंग्स पर रोक लगा दी है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों है?

Image

एक बार फिर लग गई हायक्रॉस की बुकिंग पर रोक, जानिए क्या है वजह

Photo : Times Now Digital

Toyota Innova Hycross: भारत में SUVs के साथ-साथ MPV को भी काफी पसंद किया जाता है। टोयोटा इनोवा हायक्रॉस (Toyota Innova Hycross) भी ऐसी ही एक MPV है जिसे भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब टोयोटा की इस पसंदीदा MPV को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी ने हाल ही में कार के टॉप मॉडल की बुकिंग्स पर रोक लगा दी है। कंपनी ने पहले भी कार के टॉप वेरिएंट्स की बुकिंग पर रोक लगा दी थी और पिछले महीने ही कंपनी ने दोबारा बुकिंग्स शुरुआत की थी। लेकिन अब एक बार फिर कंपनी को कार के टॉप वेरिएंट्स, ZX और ZX (O) पर रोक लगानी पड़ी है। कार के इन वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा हो गया था जिस वजह से कंपनी ने अब इनकी बुकिंग पर रोक लगा दी है।

पिछले साल अलग थी वजह

पिछले साल भी कंपनी ने टोयोटा इनोवा हायक्रॉस के ZX और ZX (O) वेरिएंट पर रोक लगा दी थी। दरअसल पिछले साल कंपनी को इन वेरिएंट्स की सप्लाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से कंपनी ने भारत में ZX और ZX (O) वेरिएंट्स की बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस बार कार के टॉप वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 11-14 महीने जा पहुंचा जिसके बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग पर रोक लगा दी।

किस वेरिएंट के लिए कितना इंतजार

टोयोटा इनोवा हायक्रॉस के टॉप वेरिएंट, ZX, के लिए वेटिंग पीरियड फिलहाल 14 महीने जा पहुंचा है। इसके साथ ही कार के मिड-स्पेक VX वेरिएंट के लिए आपको 7-8 महीने का इंतजार करना पड़ेगा। कार के हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25.97 लाख रुपये है और कार का टॉप हाइब्रिड वेरिएंट ZX (O) है जिसके लिए आपको 30.98 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कार के अन्य वेरिएंट्स के लिए आपको 4 से 8 महीनों का वेटिंग पीरियड देखने को मिलता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article