ऑटो न्यूज़

टोयोटा ने 7 साल पहले लॉन्च की थी इनोवा क्रिस्टा, अब भी इस गाड़ी पर 9 महीना वेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 25, 2023, 07:57 PM IST

Toyota ने पहली बार Innova Crysta MPV को 7 साल पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब भी इस गाड़ी के लिए ग्राहकों के बीच जोरदार डिमांड जाती है जो 9 महीने तक दी जा सकती है।

Image

इस एमपीवी के कई वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 9 महीने तक वेटिंग दी जा रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पर वेटिंग
  • 9 महीने तक करना होगा इंतजार
  • 7 साल पहले लॉन्च हुई थी कार

Toyota Innova Crysta Waiting: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को लॉन्च हुए 7 साल हो चुके हैं और इसकी डिमांड कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब भी इस एमपीवी के कई वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 9 महीने तक वेटिंग दी जा रही है। टोयोटा ने कुछ समय पहले ही 2023 इनोवा क्रिस्टा लॉन्च की है। कंपनी ने 2023 मॉडल इनोवा क्रिस्टा डीजल के जी7 और 8-सीटर वेरिएंट्स की एक्शोरूम कीमत क्रमशः 19.13 लाख और 19.18 लाख रुपये रखी गई है। एमपीवी के जीएक्स7 वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है, वहीं इसके 8-सीटर मॉडल की कीमत 20.04 लाख रुपये रखी गई है।

कितना दमदार है इंजन

2023 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीजल के साथ 2.4-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जैस है। ये दमदार इंजन 148 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एमपीवी में दिए जाने वाले 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। नई इनोवा क्रिस्टा को 5 रंगों - सिल्वर, सुपरव्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक, व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन और अवेंट-ग्रेड ब्रोन्ज में उपलब्ध कराया गया है।

फुल पैसा वसूल फीचर्स

नई इनोवा क्रिस्टा के साथ मिले स्टैंडर्ड फीचर्स में वायरलेस डोर लॉक के साथ जैक नाइफ की, स्पीडोमीटर के साथ एमआईडी, पावर विंडो के साथ ड्राइवर की ओर ऑटो डाउन, मैनुअल एसी, 3 एसआरएस एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी थेफ्ट सिस्टम, इंमोबलाइजर, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, सीटबेल्ट वार्निंग जैसे फीचर्स दिए हैं। एमपीवी के 7-सीटर वेरिएंट में बीच की कतार अलग-अलग सीट्स के साथ आती है जिसे रिक्लाइनर फंक्शन भी दिया गया है। नई इनोवा क्रिस्टा के जीएक्स वेरिएंट में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article