ऑटो न्यूज़

Toyota Urban Cruiser EV जल्द हो सकती है शोकेस, इस गाड़ी का रीबैज्ड वर्जन है कार

Toyota Urban Cruiser EV: लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूजर ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टोयोटा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस करेगी। असल में टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर ईवी मारुति सुजुकी ई विटारा का रीबैज्ड वर्जन है।

Image

अनुमान है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टोयोटा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी
  • भारत में जल्द होगी शोकेस
  • मारुति ई विटारा की जुडवां

Toyota Urban Cruiser EV: टोयोटा ने हाल में नई अर्बन क्रूजर ईवी से पर्दा हटाया है और अब कंपनी इसे जल्द भारतीय ग्राहकों के सामने ला सकती है। लॉन्च होते ही नई अर्बन क्रूजर ईवी टोयोटा के ग्लोबल लाइनअप की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी बन जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टोयोटा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस करेगी। असल में टोयोटा की नई अर्बन क्रूजर ईवी मारुति सुजुकी ई विटारा का रीबैज्ड वर्जन है। इसका उत्पादन सुजुकी की गुजरात फैक्ट्री में होने वाला है और भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी यहीं से निर्यात किया जाएगा।

भारत में वापसी करेगी अर्बन क्रूजर

भारतीय मार्केट में अर्बन क्रूजर ईवी के साथ इस नाम की वापसी कुछ समय बाद होने वाली है। इससे पहले देश में टोयोटा अर्बन क्रूजर बेची जाती थी जो पिछली जनरेशन मारुति विटारा ब्रेजा पर आधारित थी। इसके साथ-साथ मारुति सुजुकी भी संभवतः जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में नई ई विटारा शोकेस करने वाली है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनियां कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसका बेस वेरिएंट फ्रंट व्हील ड्राइव वाला होगा जो 144 बीएचपी ताकत और 189 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी के दमदार वेरिएंट में 182 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने वाला बैटरी पैक मिलेगा। ये ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे - 45 किलोवाट-आर और 61 किलोवाट-आर शामिल हैं। बेस मॉडल को सिंगल चार्ज में 300 किमी तक रेंज मिल सकती है, वहीं इसका दमदार वेरिएंट फुल चार्ज में 400 किमी तक चलाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी भारत मोबिलिटी शो 2025 में शोकेस किया जा सकता है।

फीचर्स से लबालब है केबिन

मारुति सुजुकी ई विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी के केबिन को हाइटेक फीचर्स से लोडेड रखा जाएगा, हालांकि कुछ फीचर्स एक्सक्लूसिव हो सकते हैं। सबसे आकर्षक फीचर्स की बात करें तो एडीएएस सूट, कनेक्टेड ऐप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सनरूफ और जेबीएल का साउंड सिस्टम मिलने की संभावना है। हाल में महिंद्रा ऑटोमोटिव ने इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में बीई 6 और एक्सईवी 9ई लॉन्च करके मुकाबला पता दिया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इसकी टक्कर में नई अर्बन क्रूजर ईवी और मारुति ई विटारा कितनी आगे बढ़ती हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article