Easy Driving Tips to Avoid Fines and Accidents: क्या आप जानते हैं भारत में हर साल रोड एक्सीडेंट्स के 4 लाख से ज्यादा केस सामने आते हैं। अधिकतर रोड़ एक्सीडेंट्स का कारण ट्रैफिक रूल्स को फॉलो न करना होता है। लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों की मानें तो 2022, 2023 और 2024 तीनों साल में देखा गया है कि रोड एक्सीडेंट्स को लेकर ओवर स्पीडिंग के मामले हर साल 3 लाख से अधिक रहे, जो दिखाता है कि ओवर स्पीडिंग रोड एक्सीडेंट्स के सबसे बड़े कारणों में से एक है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से न केवल ड्राइवर बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। यही वजह है कि सरकार लगातार लोगों को सुरक्षित गति में वाहन चलाने की सलाह देती है। अगर कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं तो ओवर स्पीडिंग से बचा जा सकता है और सड़क पर सुरक्षा भी बढ़ाई जा सकती है। इस आर्टिकल में ओवर स्पीडिंग से बचने के आसान तरीके ही बताने जा रहे हैं-
समय से पहले यात्रा की योजना
अक्सर लोग देर होने के कारण तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। अगर आप समय से पहले निकलते हैं तो जल्दबाजी नहीं होगी और ओवर स्पीडिंग से बचा जा सकेगा।
स्पीड अलर्ट फीचर का इस्तेमाल
आजकल कई कारों में स्पीड अलर्ट या स्पीड वार्निंग सिस्टम दिया जाता है। यह फीचर तय सीमा से ज्यादा गति होने पर ड्राइवर को चेतावनी देता है।
क्रूज कंट्रोल का सही इस्तेमाल
लंबी दूरी की ड्राइविंग में क्रूज कंट्रोल फीचर मददगार साबित हो सकता है। इससे वाहन एक तय गति पर चलता है और अनजाने में स्पीड बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
सड़क की स्थिति को समझकर ड्राइव
बारिश, धुंध या खराब सड़क जैसी परिस्थितियों में तेज रफ्तार बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में वाहन की गति कम रखना ज्यादा सुरक्षित होता है।
ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचें
मोबाइल फोन का इस्तेमाल या अन्य चीजों में ध्यान लगने से ड्राइवर को अपनी गति का सही अंदाजा नहीं रहता। इसलिए ड्राइविंग के दौरान पूरी तरह सड़क पर ध्यान देना जरूरी है।
सुरक्षित ड्राइविंग की आदत बनाएं
अगर आप हमेशा संयमित और सुरक्षित गति में वाहन चलाने की आदत डाल लेते हैं, तो ओवर स्पीडिंग से अपने-आप बचा जा सकता है। यह न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखता है।
