ऑटो न्यूज़

12 लाख में 'रॉयल' सवारी का मजा! मारुति सुजुकी की ये 5 कारें हैं पैसा वसूल, फीचर्स और माइलेज भी लाजवाब

Best Maruti Cars Under 12 Lakh: 12 लाख रुपए तक का बजट है तो आप मारुति सुजुकी की कार घर ला सकते हैं। 12 लाख रुपए का बजट आज भी एक ऐसा 'स्वीट स्पॉट' है जहां आपको मारुति की सबसे बेहतरीन SUVs और फैमिली कारें मिल जाती हैं।

Image

मारुति सुजुकी की बेस्ट कारें (Photo: Maruti Suzuki)

Best Maruti Cars Under 12 Lakh: भारतीय सड़कों पर जब भरोसे और कम मेंटेनेंस की बात आती है तो 'मारुति सुजुकी' का नाम सबसे पहले आता है। 2026 में कार बाजार काफी बदल चुका है, लेकिन 12 लाख रुपए का बजट आज भी एक ऐसा 'स्वीट स्पॉट' है जहां आपको मारुति की सबसे बेहतरीन SUVs और फैमिली कारें मिल जाती हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट भी 12 लाख रुपए है तो आपको पांच ऐसी मारुति सुजुकी कारों के बारे में जानना चाहिए, जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं-

Maruti Suzuki Swift

आप Maruti Suzuki India की पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Swift को घर ला सकते हैं। Swift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है। यह कार पेट्रोल इंजन के साथ आती है और इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो यह कार मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) में 24.8 किमी प्रति लीटर और AMT वर्जन में 25.75 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज देती है। वहीं, CNG मैनुअल वेरिएंट में यह 32.85 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है।

Maruti Suzuki Fronx

मारुति की कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV Maruti Suzuki Fronx भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.85 लाख रुपए है। इस मॉडल में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं — एक 1.2-लीटर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन। माइलेज की बात करें तो 1.0-लीटर टर्बो इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) में 21.5 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) में 20.01 किमी प्रति लीटर का दावा किया गया माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Brezza

आप Maruti Suzuki Brezza भी खरीद सकते हैं। इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख रुपए है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक प्रतिस्पर्धी विकल्प बनाती है। SUV में 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मॉडल CNG विकल्प के साथ भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक बेहतर ईंधन बचत का लाभ ले सकते हैं। Brezza का CNG वर्जन लगभग 25.5 km/kg तक का माइलेज देता है, जो CNG के लिए अच्छा गिनती का आंकड़ा माना जाता है।

Maruti Suzuki Ertiga

मारुति की लोकप्रिय MPV Maruti Suzuki Ertiga भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपए है। यह 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है और इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 101 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 139 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे परिवार के लिए उपयुक्त परफॉर्मेंस देता है।कार का मैनुअल वेरिएंट लगभग 20.51 kmpl माइलेज देता है और CNG मॉडल की माइलेज लगभग 26.11 km/kg है

Maruti Suzuki Grand Vitara

मारुति की मिड-साइज SUV Maruti Suzuki Grand Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.76 लाख रुपए है। इस मॉडल में दो इंजन विकल्प मिलते हैं एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड यूनिट। पेट्रोल इंजन 101.65 हॉर्सपावर की ताकत और 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। Grand Vitara अपने दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और बेहतर माइलेज के कारण सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प मानी जाती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article