ऑटो न्यूज़

सस्ती कार को मॉडिफाइ कर बना डाला करोड़ों की ‘रोल्स रॉयस’, ब्रांड का नाम बताएं

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 30, 2023, 02:05 PM IST

Maruti 800 भारत में बेहद पसंद की जाने वाली कार रही है और इसे मॉडिफाइ कर किसी शख्स ने करोड़ों रुपये कीमत वाली Rolls Royce में बदल दिया है।

Image

मॉडिफाइड मारुति 800 नजर आई है जिसकी पहली झलक देखकर आप चौंक जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति 800 बनी लग्जरी रोल्स रॉयस
  • काफी कुछ मिलती-जुलती है ये कार
  • रोड लीगल नहीं है कोई भी बदलाव

Maruti 800 To Rolls Royce: आज तक आपके मारुति 800 के कई मॉडिफाइड अवतार देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको पहली बार दिखा रहे हैं इसका रोल्स रॉयस अवतार। भारत की सबसे सस्ती कारों में एक मारुति 800 को कुछ समय पहले ही बंद किया गया है जिसे कस्टमाइज कर दुनिया की सबसे महंगी कारों में एक रोल्स रॉयस में बदल दिया गया है। ये काम काफी खूबसूरती से किया गया है, हालांकि रोल्स रॉयस की बराबरी कर पाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम है। इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में ये मॉडिफाइड मारुति 800 नजर आई है जिसकी पहली झलक देखकर आप चौंक जाएंगे।

रोल्स रॉयल से मिलता-जुलता शेप

नाइट हंटर्स 47 नामक इंस्टाग्राम चैनल पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें मारुति 800 दिखने में बहुत कुछ रोल्स रॉयस फैंटम नजर आ रही है। इस वीडियो में मॉडिफिकेशन करने वाले या इस कार के मालिक की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कार के अगले हिस्से में बड़े साइज की ग्रिल लगाई गई है जो दिखने में रोल्स रॉयस जैसी है और इसकी बॉडी पर भी भारी-भरकम काम किया गया है। इस कस्टम प्रोजेक्ट को दा ब्लैक घोस्ट नाम दिया गया है।

क्या ये कार रोड लीगल है?

भारत का कानून यानी इस संदर्भ में मोटर व्हीकल एक्ट कार या बाइक पर किसी भी तरह मॉडिफिकेशन की अनुमति नहीं देता। यहां तक कि कारों पर बुल बार्स तक लगाना अवैध है, ऐसे में ये कार तो पूरी तरह गैरकानूनी है। अगर इसे शोकेस करने के लिए मॉडिफाइ कराया हो तब बात अलग है, लेकिन अगर इस तरह की कार को लेकर आप रोड़ पर निकलेंगे तो पुलिस बहुत लंबा चालान आपको थमा सकती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article