ऑटो न्यूज़

Tata Sierra vs Kia Seltos: 12 लाख के बजट में कौन-सी एसयूवी है ज्यादा दमदार

अगर आप एक नई मिड साइज एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Tata Sierra और Kia Seltos को चेक कर सकते हैं। इनका बेस वेरिएंट लगभग समान एक्स-शोरूम प्राइस पर आता है, लेकिन दोनों में काफी अंतर है।

Image

Tata Sierra vs Kia Seltos कौन-सी एसयूवी ज्यादा बेहतर (AI Generated Image)

Tata Sierra vs Kia Seltos: अगर आप 12 लाख रुपये के आसपास की नई मिड-साइज SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Tata Sierra और Kia Seltos दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। दोनों SUV आधुनिक फीचर्स, पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती हैं, लेकिन पावर और कुछ तकनीकी पहलुओं में दोनों के बीच अंतर देखने को मिलता है।

कीमत में कौन है आगे?

Tata Sierra के Smart Plus Petrol 1.5L Manual वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है, जबकि Kia Seltos HTE Petrol 1.5L Manual की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है। यानी बेस वेरिएंट में Kia Seltos करीब कुछ सस्ती पड़ सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों एसयूवी में लगभग समान क्षमता का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Tata Sierra में 1498cc का 4-सिलेंडर Revotron इंजन दिया गया है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरी ओर Kia Seltos में 1497cc का Smartstream G1.5 इंजन मिलता है, जो 113 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी पावर के मामले में Seltos आगे है, जबकि टॉर्क लगभग बराबर है।

ट्रांसमिशन और ड्राइव सिस्टम

दोनों SUVs में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और दोनों फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ आती हैं। इसके अलावा दोनों व्हीकल BS6 फेज-2 उत्सर्जन मानकों और E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी को सपोर्ट करते हैं।

माइलेज में किसका पलड़ा भारी?

Tata Sierra का ARAI-प्रमाणित माइलेज 17.4 kmpl है। वहीं Kia Seltos के लिए यूजर-रिपोर्टेड माइलेज करीब 17 kmpl बताया गया है। यानी माइलेज के मामले में दोनों SUVs के बीच बहुत बड़ा अंतर नहीं है।

बूट स्पेस के मामले में कौन आगे?

Sierra में पीछे की सीटें खड़ी रहने पर छत तक मापने पर 622 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, पीछे की सीटें फोल्ड करने पर यह बढ़कर 1,257 लीटर तक हो जाता है। इसके अलावा लेफ्ट सीट फोल्ड करने पर 1,051 लीटर और राइट सीट फोल्ड करने पर 828 लीटर तक सामान रखने की जगह मिलती है। दूसरी ओर, Kia Seltos में 447 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

फ्यूल टैंक में कौन-सी एसयूवी बेहतर

फ्यूल टैंक की बात करें तो Tata Sierra में 50 लीटर का टैंक मिलता है, जबकि Kia Seltos में 47 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इससे लंबी यात्राओं और ज्यादा सामान ले जाने के मामले में Sierra थोड़ा बेहतर विकल्प साबित होती है।

पैरामीटरTata Sierra Kia Seltos
एक्स-शोरूम कीमत₹11.49 लाख₹11.00 लाख
इंजन1.5L पेट्रोल1.5L पेट्रोल
इंजन क्षमता1498cc1497cc
पावर105 bhp113 bhp
टॉर्क145 Nm144 Nm
गियरबॉक्स6-स्पीड मैनुअल6-स्पीड मैनुअल
ड्राइव टाइपFWDFWD
माइलेज17.4 kmpl (ARAI)लगभग 17 kmpl
बूट स्पेस622L (1257L सीट फोल्ड होने पर)447L
फ्यूल टैंक क्षमता50 लीटर47 लीटर

किसके लिए कौन-सी SUV?

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर और कम शुरुआती कीमत है तो Kia Seltos बेहतर विकल्प हो सकती है। इसका इंजन Sierra की तुलना में अधिक पावर देता है और इसकी शुरुआती कीमत भी कम है। दूसरी ओर, अगर आप Tata ब्रांड की Sierra को पसंद करते हैं और 17.4 kmpl के प्रमाणित माइलेज के साथ एक अलग डिजाइन वाली SUV चाहते हैं, तो Sierra भी एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article