ऑटो न्यूज़

टाटा की बिल्कुल नई पंच इलेक्ट्रिक कल भारत में होगी लॉन्च, जानें कितनी हो सकती है कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 16, 2024, 07:15 PM IST

Tata Motors 17 जनवरी 2024 को भारत में बिल्कुल नई Punch Electric SUV लॉन्च करने वाली है। यहां हम आपको इस कार की अनुमानित कीमत के अलावा वो सारी बातें बता रही हैं जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए।

Image

अनुमान लगाया जा रहा है कि पंच ईवी सिंगल चार्ज में 300 से 315 किमी तक चलेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल लॉन्च होगी टाटा पंच इलेक्ट्रिक
  • कीमत कम हुई तो हंगामा मचा देगी
  • मुकाबले का बैंड बजाने आ रही ईवी

Tata Punch EV Expected Price: टाटा मोटर्स कल यानी 17 जनवरी को बिल्कुल नई पंच इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। 2024 में टाटा कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी जिसकी शुरुआत पंच ईवी से हो रही है। कुल मिलाकर अगर सही बजट में नई पंच ईवी लॉन्च हुई तो बिक्री के मामले में ये टाटा के इलेक्ट्रिक डिविजन को बहुत आगे ले जा सकती है। भारतीय मार्केट में नई टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रॉएन ईसी3 के साथ होने वाला है। इसे मीडियम और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लॉन्च किया जाने वाला है और अनुमान लगाया जा रहा है कि पंच ईवी सिंगल चार्ज में 300 से 315 किमी तक चलेगी।

कितनी होना चाहिए कीमत

टाटा पंच इलेक्ट्रिक को अगर टाटा मोटर्स 10 लाख से कम बजट में अच्छी रेंज के साथ लॉन्च करती है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आएगी। अनुमान भी ऐसा ही लगाया जा रहा है, यानी नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक 9 से 12 लाख के बजट में खरीदी जा सकेगी। नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं।

केबिन काफी अलग होगा

हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article