ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौरान नजर आया Tata Nexon का CNG वर्जन, भारत में जल्द लॉन्च होगी SUV

Tata Nexon CNG Spotted Testing: टाटा मोटर्स बहुत जल्द भारत में नैक्सॉन का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी ने कुछ समय पहले आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नैक्सॉन एसयूवी के आईसीएनजी कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था।

Image

नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन का सीएनजी वेरिएंट दिखा
  • भारत में लगातार जारी SUV की टेस्टिंग
  • जल्द लॉन्च की जाएगी New CNG कार

Tata Nexon CNG Spotted Testing: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नैक्सॉन एसयूवी के आईसीएनजी कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था। अब ये नया मॉडल प्रोडक्शन के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहा है और इसे हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट एसयूवी पर सीएनजी वेरिएंट आधारित है। ये एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें सीएनजी फिटमेंट के लिए इंजन में जरूरी बदलाव किए गए हैं। लॉन्च होने के बाद नैक्सॉन भारत की पहली एसयूवी बन जाएगी जो पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, ईवी, मैनुअल, एएमटी और डीसीटी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप

टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ भारत का पहला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो सीएनजी से चलता है। इसके अलावा नई कार को बहुत से नए फीचर्स भी दिए गए हैं। टाटा ने नई नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ हालिया कारों की तर्ज पर डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप दिया है जिसकी क्षमता कुल 60 लीटर है। यानी आप एक बार एसयूवी को फुल टैंक कराने पर लंबी दूरी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सीएनजी कारों की सबसे बड़ी समस्या यानी बूट स्पेस ना मिलने का भी यहां हल निकल आया है। एसयूवी के साथ 230 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे

टाटा नैक्सॉन आईसीएनजी के साथ दमदार बूट स्पेस के अलावा सिंगल अडवांस्ड ईसीयू, सीएनजी फंक्शन का डायरेक्ट स्टार्ट, दोनों फ्यूल्स के बीच ऑटो स्विच और एनजीवी1 यूनीवर्सल टाइप नोज की मदद से तेजी से सीएनजी भरने जैसी सर्विस मिलेंगी। टाटा पंच आईसीएनजी के अलावा भी टाटा मोटर्स कई नई कारें भारत में लॉन्च करने वाली है जिनमें सबसे पहले संभवत: टाटा अल्ट्रोज रेसर पेश किया जाएगा। इसके अलावा टाटा कई मौजूदा कारों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट और कई नई इलेक्ट्रिक कारें आने वाले कुछ ही महीनों में लॉन्च होने वाली है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article