ऑटो न्यूज़

17 जनवरी को लॉन्च होगा टाटा पंच का इलेक्ट्रिक अवतार, कीमत कम हुई तो भौकाल मचा देगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 15, 2024, 08:38 PM IST

Tata Motors की पंच भारतीय मार्केट में ग्राहकों से जोरदार प्रतिक्रिया पा रही है और अब कंपनी एक और धमाका करने वाली है। 17 जनवरी को कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है।

Image

17 जनवरी को कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच इलेक्ट्रिक मचाएगी हंगामा
  • 17 जनवरी को लॉन्च होगी e-SUV
  • कीमत पर सफलता करती है निर्भर

Tata Punch EV Launch Date: टाटा मोटर्स की पंच मार्केट में बहुत पसंद की जा रही है और अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब जानकारी सामने आ गई है कि 17 जनवरी को ही कंपनी इसे भारत में लॉन्च कर देगी। यानी अब डाउन पेमेंट इकट्ठा करने का समय ग्राहकों के लिए आ गया है। कुल मिलाकर अगर सही बजट में नई पंच ईवी लॉन्च हुई तो बिक्री के मामले में ये टाटा के इलेक्ट्रिक डिविजन को बहुत आगे ले जा सकती है। भारतीय मार्केट में नई टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रॉएन ईसी3 के साथ होने वाला है।

कितनी होना चाहिए कीमत

टाटा पंच इलेक्ट्रिक को अगर टाटा मोटर्स 10 लाख से कम बजट में अच्छी रेंज के साथ लॉन्च करती है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आएगी। अनुमान भी ऐसा ही लगाया जा रहा है, यानी नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक 9 से 12 लाख के बजट में खरीदी जा सकेगी। नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं।

केबिन काफी अलग होगा

हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article