Tata Punch CNG Spotted Testing: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट शोकेस किए थे और अब कंपनी अल्ट्रोज सीएनजी के बाद नई टाटा पंच सीएनजी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। पंच माइक्रो एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ये टेस्ट मॉउल बिना किसी स्टिकर के देखा गया है। इससे साफ होता है कि कंपनी संभवतः जून या जुलाई 2023 में नई पंच सीएनजी की बिक्री शुरू कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई इस कार की बुकिंग अगले महीने यानी जून में शुरू की जा सकती है।
मिलेगा डुअल सीएनजी टैंक सेटअप
टाटा अल्ट्रोज सीएनजी की तर्ज पर पंच सीएनजी के साथ भी कंपनी सीएनजी के दो टैंक देने वाली है। इन दोनों टैंक्स की कुल सीएनजी क्षमता करीब 60 किग्रा होगी और इन्हें कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को कार की डिगी में सामान रखने की भी पर्याप्त जगह मिलेगी। पंच सीएनजी के साथ 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के अलावा रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
कितनी खास है टाटा पंच सीएनजी
टाटा मोटर्स ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. स्टैंडर्ड मॉडल में ये इंजन 86 एचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मॉडल में ये ताकत घटकर 76 एचपी और 97 एनएम रह जाती है. बता दें कि टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी को सीधे सीएनजी पावर पर स्टार्ट किया जा सकता है और ये फीचर मुकाबले की किसी कार में फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है.
