ऑटो न्यूज़

Mahindra XEV 9E को चुनौती देगी TATA की ये इलेक्ट्रिक कार, इन धांसू फीचर्स से होगी लैस

महिंद्रा ने कुछ समय पहले ही अपनी इलेक्ट्रिक कारों (Mahindra Electric Cars) का लाइनअप पेश किया था। XEV 9E (Mahindra XEV 9E) इस लाइनअप की प्रीमियम कार है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा (Tata Electric Cars) की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। टाटा जल्द ही भारत में हैरियर EV (Tata Harrier EV) पेश करने वाली है और माना जा रहा है कि यह कार महिंद्रा XEV 9E को कड़ी चुनौती दे सकती है। आज हम यहां आपको टाटा हैरियर EV के संभावित फीचर्स (Tata Harrier.EV) के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Mahindra XEV 9E को चुनौती देगी TATA की ये इलेक्ट्रिक कार

Photo : Times Now Digital

Tata Harrier.EV: कुछ समय पहले ही महिंद्रा ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों, BE 6 (Mahindra BE 6) और XEV 9E (Mahindra XEV 9E) को पेश किया था। इन कारों के लॉन्च होने के बाद से ही टाटा कर्व (Tata Curvv.EV) के साथ इनकी तुलना की जा रही है। टाटा द्वारा जल्द ही भारत में नई हैरियर EV (Tata Harrier.EV) SUV पेश की जा सकती है और माना जा रहा है कि टाटा की यह पेशकश महिंद्रा की XEV 9E को कड़ी चुनौती दे सकती है।

टाटा हैरियर में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टाटा (Tata Electric Cars) की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। ऐसे में लोगों को टाटा की तरफ से ऐसी कार का इंतजार है जो महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों के सामने चुनौती पेश कर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा हैरियर EV (Tata Harrier EV) में कंपनी की तरफ से पेश की गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। टाटा की हैरियर EV में 75 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती है, जो किसी भी टाटा कार में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी।

महिंद्रा XEV 9E Vs टाटा हैरियर EV

महिंद्रा XEV 9E (Mahindra XEV 9E Range) में 79 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी मिलती है। महिंद्रा की इस SUV कूप में लगी बैटरी दरअसल चाइनीज कार निर्माता कंपनी BYD से सोर्स की गई है। इस बैटरी पैक के साथ महिंद्रा XEV 9E 656 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। दूसरी तरफ टाटा हैरियर EV (Tata Harrier EV Range) अपनी 75 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी के साथ 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

टाटा हैरियर EV में मिलेगा ऑल व्हील ड्राइव

टाटा हैरियर EV (Tata Harrier EV Features) में ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन देखने को मिल सकता है। महिंद्रा XEV 9E (Mahindra XEV 9E Features) में रियर व्हील ड्राइव पावरट्रेन देखने को मिलता है। टाटा हैरियर EV को उसी एक्टि.EV (Acti.EV) प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है जिसपर हाल ही में लॉन्च हुई टाटा कर्व (Tata Curvv EV) आधारित है। टाटा हैरियर EV (Tata Harrier EV Price) को 17 जनवरी 2025 को भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इस कार को 20 लाख की संभावित कीमत पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article