ऑटो न्यूज़

आ गया EV सेगमेंट का नया किंग! Tata Curvv EV SeriesX भारत में लॉन्च; शुरुआती कीमत 16.99 लाख

भारतीय ईवी मार्केट में Tata Curvv.ev SeriesX को एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया गया है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है, जो एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं।

Image

Tata Curvv EV SeriesX (Photo: Tata Motors)

Tata Motors ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी-कूपे Tata Curvv ev का अपडेटेड वर्जन Curvv ev SeriesX लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी लॉन्ग रेंज, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं तो यह ईवी आपके लिए ही है।

Tata Curvv EV SeriesX की कीमत

कीमत की बात करें तो Curvv ev SeriesX की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है। कंपनी की ओर से Curvv ev SeriesX को Accomplished X 55 और Empowered X 55 में पेश किया गया है। इसके अलावा एक DARK एडिशन भी पेश किया गया है, जो ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक देता है। Accomplished X 55 की कीमत 16.99 लाख रुपये और Empowered X 55 की कीमत 19.19 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा, Empowered X 55 DARK की कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है। कंपनी ने इसमें नया Nitro Crimson कलर भी जोड़ा है, जो इसकी अपील को बढ़ाता है।

PersonaPrice (₹)
Accomplished X 55₹16.99
Empowered X 55₹19.19
Empowered X 55 #DARK₹19.49

Tata Curvv ev Accomplished X 55

Tata Curvv ev Accomplished X 55 आराम और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल चाहने वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 26.03 सेमी के ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही R-Comfort सीट्स, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री और रियर सनशेड्स के जरिए केबिन को ज्यादा आरामदायक बनाया गया है, जिससे यह रोजमर्रा की ड्राइव के लिए एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।

Tata Curvv ev Empowered X 55

वहीं, Empowered X 55 लाइनअप का सबसे शानदार और फीचर-पैक वेरिएंट है, जो अपने बोल्ड DARK एडिशन के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। इसमें 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और JBL के 9-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसी लग्जरी सुविधाएं दी गई हैं। मॉडर्न तकनीक के लिए इसमें 31.24cm का टचस्क्रीन और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए लेवल 2 ADAS के 20 फीचर्स शामिल हैं।

Tata Curvv EV SeriesX का डिजाइन

Tata Curvv EV SeriesX

Tata Curvv EV SeriesX (Tata Motors)

डिजाइन की बात करें तो यह कार SUV और कूपे स्टाइल का बेहतरीन मिक्सचर है, जो इसे सड़क पर अलग पहचान देता है। इसके अलावा, इसे रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे यह सिटी और इंटरसिटी दोनों तरह की ड्राइव के लिए बेस्ट है। इस कार में स्मार्ट टेक्नोलॉजी, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स को कंबाइन किया गया है।

Tata Curvv EV SeriesX की परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में Curvv ev SeriesX काफी मजबूत नजर आती है। इसमें 55 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI के अनुसार 502 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है। वहीं, रियल वर्ल्ड में इसकी C75 रेंज करीब 400 किलोमीटर बताई गई है। इसका मतलब है कि यह कार लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी भरोसेमंद साबित हो सकती है और बार-बार चार्जिंग की जरूरत को कम करती है।

सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस कार के साथ लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दे रही है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक बेफिक्र होकर इसका इस्तेमाल करने का भरोसा मिलता है। यह फीचर इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोगों की एक बड़ी चिंता जैसे बैटरी की लाइफ और खर्च को काफी हद तक कम करता है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसान बनाएगी ईवी

कंपनी के अनुसार, Curvv ev SeriesX का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसान, भरोसेमंद और वैल्यू-फॉर-मनी बनाना है। इसके नए वेरिएंट्स ग्राहकों को स्पष्ट और फीचर-रिच विकल्प देते हैं, जिससे वे अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही मॉडल चुन सकें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article