Tata Altroz Variants: जानी मानी भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा ने आज भारत में अपनी पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज के रेसर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इस कार को 9.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है और इस कार टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 10.99 लाख रुपये खर्च करने होंगे। टाटा अल्ट्रोज रेसर को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है और इन्हें R1, R2 और R3 नाम दिया गया है। टाटा अल्ट्रोज रेसर, अल्ट्रोज लाइनअप का टॉप मॉडल है और साथ ही यह सबसे पावरफुल अल्ट्रोज भी है।
Tata Altroz वेरिएंट List
| Tata Altroz वेरिएंट | Tata Altroz कीमत (रुपये)
टाटा अल्ट्रोज के दो नए वेरिएंट
टाटा अल्ट्रोज रेसर के साथ ही कंपनी ने अल्ट्रोज को दो नए वेरिएंट्स का अपग्रेड भी दिया है। टाटा अल्ट्रोज के इन दो नए वेरिएंट्स को XZ LUX और XZ+S LUX नाम दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अल्ट्रोज के XZ+OS वेरिएंट को अपग्रेड भी प्रदान किया है। टाटा अल्ट्रोज XZ LUX वेरिएंट को 8.99 लाख तो XZ+S LUX वेरिएंट को 9.64 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइये जानते हैं कि टाटा अल्ट्रोज के रेसर और टाटा अल्ट्रोज के इन वेरिएंट्स में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं।
किस वेरिएंट में क्या है खास?
टाटा अल्ट्रोज XZ LUX: टाटा अल्ट्रोज के XZ LUX वेरिएंट में LED DRL, कूलिंग ग्लवबॉक्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप, 360 डिग्री कैमरा, और 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार में एंड्रॉइड ऑटोप्ले और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
टाटा अल्ट्रोज XZ+S LUX वेरिएंट: टाटा अल्ट्रोज XZ+S LUX वेरिएंट में XZ LUX वेरिएंट वाले अन्य सभी फीचर्स के साथ ही 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, और 10.25 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। टाटा अल्ट्रोज के XZ+OS वेरिएंट में पहले से मिलने वाले सभी फीचर्स के साथ ही एयर प्युरीफायर और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
टाटा अल्ट्रोज रेसर R1 वेरिएंट: यह टाटा अल्ट्रोज रेसर का बेस मॉडल है लेकिन यह मॉडल भी काफी शानदार फीचर्स से लैस है। इस वेरिएंट में 16 इंच के एलॉय व्हील्स, 6 एयरबैग, लैदर सीट, 10.25 इंच का टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर सीट्स, LED DRL, रियर वाइपर और वॉशर, 4 स्पीकर और 4 ट्वीटर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट फॉग लैंप, रियर डिफॉगर, सारी पावर विंडो, इलेक्ट्रिक रियर व्यू मिरर, रियर AC वेंट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर और हेइघ एडजस्टेबल ड्राईवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
टाटा अल्ट्रोज रेसर R2: टाटा अल्ट्रोज रेसर के इस वेरिएंट में R1 वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है और इसमें वोइस असिस्ट फीचर भी है। इसके साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग कंट्रोल पैनल, 360 डिग्री कैमरा, एयर एक्सप्रेस कूलिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
टाटा अल्ट्रोज रेसर R3: यह टाटा अल्ट्रोज रेसर का टॉप मॉडल है और इसमें R1 एवं R2 वेरिएंट के सभी फीचर्स के साथ ही कनेक्टेड कार फीचर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
