ऑटो न्यूज़

MS Dhoni-Inspired Citroen: सिट्रोएन लॉन्च करेगी टीम धोनी के एडिशन वाली कारें, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Citroen Launch Dhoni Edition Cars: कुछ समय पहले ही फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने जानकारी देते हुए बताया था कि भारत में कंपनी ने MS धोनी को अपना ब्रैंड एंबेसडर चुना है। अब हाल ही में कंपनी ने टीम धोनी एडिशन की कारें लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस स्पेशल एडिशन की कारों में महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेकर कारों के डिजाईन में कुछ छोटे मोटे बदलाव किये जा सकते हैं।

Image

MS Dhoni-Inspired Citroen: सिट्रोएन लॉन्च करेगी टीम धोनी के एडिशन वाली कारें, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

Team Dhoni Edition Cars by Citroen : कुछ समय पहले ही फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने जानकारी देते हुए बताया था महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी ने अपना ब्रैंड एंबेसडर चुना है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी जानकारी दी थी और कहा था कि वाहनों के भविष्य को लेकर मिलती-जुलती सोच की वजह से उन्होंने फ्रेंच कार निर्माता कंपनी को चुना है। अब हाल ही में कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही कंपनी अपनी कारों का टीम धोनी एडिशन लॉन्च कर सकती है। इस स्पेशल एडिशन में कारों के डिजाईन में महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेकर कुछ बदलाव किये जा सकते हैं। आइये जानते हैं टीम धोनी एडिशन की कारों के बारे में।

कब होंगी लॉन्च धोनी एडिशन की कारें?

सिट्रोएन इस महीने के अंत में अपनी C3 और C3 एयरक्रॉस कारों के टीम धोनी एडिशन को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ‘डू व्हाट मैटर्स’ नाम से एक कैम्पेन चला रही है और इसी कैम्पेन के तहत कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रैंड एंबेसडर चुना था। इस कैंपेन का उद्देश्य टीम इंडिया के फैन्स को T20 वर्ल्ड कप के लिए इकट्ठा करना है।

टीम धोनी एडिशन में क्या होगा खास?

भारतीय टीम और खासकर धोनी के फैन्स से जुड़ने के लिए कंपनी ने टीम धोनी एडिशन की कारों को लॉन्च करने का फैसला किया है। इस स्पेशल एडिशन की कारों में ग्राफिक और डिजाईन महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्पेशल एडिशन सीमित संख्या में बनाये जायेंगे और ब्रैंड की टॉप-एंड कारों में ही देखने को मिलेंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article